19 APRFRIDAY2024 4:31:16 AM
Nari

यहां क्रिसमस पर होती है सबसे लंबी पब्लिक हॉलीडे, घूमने के लिए परफेक्ट

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 22 Dec, 2019 10:43 AM
यहां क्रिसमस पर होती है सबसे लंबी पब्लिक हॉलीडे, घूमने के लिए परफेक्ट

दिसंबर का महीना मतलब की क्रिसमस और नए साल का इंतजार। इस दिन बच्चे चॉकलेट और गिफ्ट के साथ क्रिमसम सेलिब्रेशन और डेकोरेशन को लेकर भी काफी उत्साहित रहते है। दुनियाभर के हर देश में बड़ी ही धूमधाम के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के देशों में किस तरह से क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।

PunjabKesari,nari

इंग्लैंड

इंग्लैंड में क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां में पर नवंबर महीने से ही क्रिसमस की तैयारी शुरु हो जाती है। लोग कई दिन पहले ही अपने घरों को सजा लेते है। यहां के क्रिसमस की खास बात यह है कि लोग जब एक दूसरे के घर सजावट को देखने के लिए जाते है तो वह पैसे डोनेट करके आते है। जिसके बाद जमा किए हुए पैसे चैरिटी में दे दिए जाते है।

फ्रांस 

फ्रांस में क्रिसमस वाले दिन लोग आधिक रात को चर्च में इक्ट्ठा होता है और क्रिसमस सेलिब्रेट करते है। इसके साथ ही वह स्पेशल डिश Reveillon बनाते है और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देते है। 

PunjabKesari,nari

फिलीपींस 

क्रिसमस पर हर देश में पब्लिक हॉलीडे होती है लेकिन फिलीपींस में यह बहुत ही खास होता है क्योंकि यहां पर सबसे लंबा हॉलीडे होता है। यहां छुट्टियां सितंबर से शुरु होकर 9 जनवरी तक रहती है यानी की तकरीबन 4 महीने की छुट्टियां। जिसके बाद यहां पर क्रिसमस पर आधारित नाटक, पार्टी और डेकोरेशन का काम सितंबर महीने में ही शुरु हो जाता है और दिसंबर महीने तक चलता है। इसके बाद 16 से 24 दिसंबर से 9 दिन तक नाइट मासिस चलता है।  

केन्या 

केन्या में क्रिसमस का त्योहार इसलिए खास होता है क्योंकि इस दिन यहां पर पर लोग अपने परिवार के साथ होते है। अगर काम के कारण कोई व्यक्ति घर से दूर रहता है तो वह इस दिन वापिस आकर अपने परिवार के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करता है। इसके बाद सभी लोग नए कपड़े पहन कर चर्च में जाते है। वहां से वापिस आने के बाद वह चापाती रोटी, बकरे की मीट से बनी डिश का आनंद लेते है।

PunjabKesari,nari

मेक्सिको 

मेक्सिको में क्रिसमस का जश्न बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां पर इस दिन पब्लिक हॉलीडे होता है जिसके बाद जनवरी के शुरुआत में यहां थ्री किंग डे सेलिब्रेट किया जाता है। सभी लोग मिलकर पार्टी करते है और एक-दूसरे को गिफ्ट देते है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News