हर बच्चे को कोई ना कोई रंग पसंद होता है, जिसमें वह अपनी पोशाक, खिलौने एंव अन्य चीजें खरीदना पसंद करता है। यही नहीं, ड्राइंग करते हुए भी वह अपनी पसंदीदा रंगों का ही इस्तेमाल करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों का पसंदीदा रंग उनके व्यक्तिव और व्यवहार से जुड़ी कई बातें बताता है। अगर आप भी थोड़ा-सा ध्यान दें तो बच्चों के पसंदीदा रंग के जरिए आप उनका व्वयहार समझ सकते हैं।
लाल रंग
इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे जीवन को भरपूर आंद के साथ जीना पसंद करते हैं। उन्हें प्रकृति से बेहद प्यार होता है। बड़े कदम उटाने या फैसले लेने वे हिचकिचाते नहीं है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे र पल ऊर्जा तथा रोमांच से भरे रहते हैं।
नीला रंग
इस रंग से लगाव रखने वाले बच्चे शांत स्वभाव के तथा अपनी कल्पना की दुनिया में खोए रहने वाले होते हैं। वे अपनी मंजिल को पाने के लिए बड़े रास्ते तय करना भी बखूबी जानते हैं।
गुलाबी रंग
ज्यादातर लड़कियों को गुलाबी रंग पसंद होता है। यह रंग उनका मासूमियत और प्रकृति से लगाव को दर्शाता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे दान आदि जैसे कार्यों में काफी रूचि रखते हैं।
हरा रंग
हरे रंग को पसंद करने वाले बच्चे आत्मविश्वास से भरे और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। वे किसी भी क्षेत्र में आगे रहने के लिए अवसरों की तलाश करते हैं और किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराते।
पीला रंग
इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे तर्क संगत होते हैं और जीवन के प्रति अपनी सोच के साथ बने रहते हैं। ये बच्चे कल्पनाभी होते हैं।
काला रंग
मजबूत इरादों वाले और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध बच्चों का पसंदीदा रंग काला होता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे अपनी सोच को लेकर सख्त मिजाज के होते हैं और किसी भी रेस को जीतने के लिए बड़ा कदम उठाने से शर्माते नहीं। वे सुदंरता और कभी ना खत्म होने वाली शैली पर ज्यादा विश्वास रखते हैं।
सफेद रंग
सफेद रंग को पसंद करने वाले बच्चे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने व्यवहार में साफ गोई पसंद होती है तथा अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए ये पूरी मेहनत भी करते हैं।
नारंगी रंग
दोस्ती का व्यवहार रखने वाले और किसी भी माहौल में घुल-मिल जाने वाले बच्चों का पसंदीदा रंग नारंगी होता है। ऐसे बच्चों से हर किसी को लगाव होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP