20 APRSATURDAY2024 12:05:45 PM
Nari

पेरेंट्स के साथ सोने से बच्चे की ये 7 समस्याएं होंगी दूर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 21 Oct, 2018 11:04 AM
पेरेंट्स के साथ सोने से बच्चे की ये 7 समस्याएं होंगी दूर

बिजी लाइफस्टाइल के चलते आजकल पेरेंट्स दिनभर बच्चों के साथ टाइम बिता नहीं पाते। मगर रात को पास सोने से इस दूरी को कम किया जा सकता है। साथ ही ऐसा करने से शिशु को कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। आज हम आपको यही बताएंगे कि पेरेंट्स के साथ सोने से बच्चे को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
 

1. बच्चों में सुरक्षा का भाव
अकेले सोते समय बच्चा न सिर्फ असुरक्षित महसूस करता बल्कि वह रात को डर कर उठ भी जाता है। इससे उसकी नींद पूरी नहीं हो पाती। वहीं अगर बच्चा पेरेंट्स के साथ सोता है तो वह सुरक्षित महसूस करके आराम से सोता है।

PunjabKesari

2. हेल्‍दी टाइम रूटीन
बच्चों को हेल्दी बेड टाइम रूटीन सिखाने के लिए पेरेंट्स को उनके साथ सोना चाहिए। इससे बच्चे को सुबह जल्दी उठने और रात को जल्दी सोने की आदत पड़ जाती है। 

3. बच्चे में आत्मसम्मान बढ़ना
एक अध्‍ययन के मुतबिक, रात को माता-पिता के साथ सोने से बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। साथ ही इससे वह ज्यादा खुश भी रहते हैं।

4.  मानसिक रूप से मजबूत
जब बच्चे माता-पिता के साथ सोते हैं तो उनके साथ जुड़ाव महसूस करते हैं। यही जुड़ाव उन्हें टेंशन फ्री रखता है, जिससे वह मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।

PunjabKesari

5. बच्चों का खुश रहना
मात-पिता के साथ सोने से बच्चा हमेशा खुश रहता है। इसके साथ ही वह किसी के दबाव में नहीं आता और आपसे हर बात खुलकर भी कर सकता है। पेरेंट्स के साथ सोने से उन्हें किसी भी बुरे व्यवहार का अनुभव नहीं होता।

6. समय बिताना
यदि आपका बच्चा हर रोज आपसे कहानी सुनता है तो इसका मतलब है कि वह आपके साथ समय बिताना चाहता है। ऐसे में बच्चों को रात में साथ सुलाए और हो सके तो उन्हें एक कहानी भी जरूर सुनाएं।

7. अच्छे संस्कार
रात को बच्चे को पास सुलाते समय आप उन्हें अलग-अलग कहानियां सुना सकते हैं और इसी जरिए आप उन्हें अच्छे संस्कार भी दे सकते हैं। कहानियों से मिली सीख को बच्चे हमेशा याद रखते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News