23 APRTUESDAY2024 5:14:32 PM
Nari

Winter Special: टेस्टी-टेस्टी चीज एंड वेजिटेबल सूप

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Dec, 2018 04:38 PM
Winter Special: टेस्टी-टेस्टी चीज एंड वेजिटेबल सूप

सर्दी के मौसम में हर किसी का टेस्टी और स्पाइसी सूप पीने का मन करता है। ऐसे में आप सर्दी को दूर भगाने के लिए चीज एंड वेजिटेबल सूप बनाकर पी सकते हैं। यह टेस्टी और स्पाइसी सूप बच्चों से लेकर बड़ों को पंसद आएगा। चलिए जानते हैं घर पर टेस्टी-टेस्टी सूप बनाने की रेसिपी।

सामग्री:

आलू- 1 कप (कटे हुए)
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च- स्वादानुसार
मक्खन- 2 टेबलस्पून
हरा धनिया- 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
पनीर क्यूब्स- 5 टेबलस्पून
वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप
बीन्स- 1 कप (कटा हुआ)
मोजरेला- 1/2 कप
फ्रेश क्रीम- 1/2 कप
मैदा- 4 कप
ब्रोकली- 1 कप (कटी हुई)
गाजर- 1 कप (कटी हुई)

PunjabKesari

विधि:

1. सूप बनाने के लिए सबसे पहले नॉन स्टिक पैन में मक्खन पिघला लें। इसके बाद इसमें मैदा डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

2. सभी कटी हुई सब्जियों को इसमें डालकर 3-4 मिनट तक फ्राई करें। फिर इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर सब्जियों के सॉफ्ट होने तक 15-20 मिनट के लिए पकाएं।

3. जब सब्जियां पक जाए तो इसमें मोजरेला चीज डालकर मेल्ट कर लें।

4. आखिर में इसमें हरा धनिया, काली मिर्च, फ्रेश क्रीम और नमक डालकर 5 मिनट तक पकने के लिए रख दें।

5. अब इसे बाउल में डालकर पनीर क्यूब्स से गार्निश करें। 

6. लीजिए आपका सूप बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News