18 APRTHURSDAY2024 5:24:42 PM
Nari

श्वेता ने हाथों पर लगाई ब्वॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, कुछ एेसे बताई अपनी लव स्टोरी

  • Updated: 27 Jun, 2018 02:48 PM
श्वेता ने हाथों पर लगाई ब्वॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, कुछ एेसे बताई अपनी लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी 29 जून को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन दोनों की शादी गोवा में होगी। यह एक डैस्टिनेशन वैडिंग है। श्वेता और चैतन्य शर्मा की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 

PunjabKesari

आज श्वेता की मेहंदी सेरेमनी थी। श्वेता ने चैतन्य शर्मा के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगाई। एक बाजू में श्वेता ने प्लेन बनवाया है। इन दोनों की प्रेम कहानी प्लेन से शुरू हुई थी।  इस प्लेन के अंदर एक प्लेकार्ड बना हुआ है, जिसमे चैतन्य और श्वेता की शादी की तारीख लिखी है। दूसरे बाजू पर रोलरकोस्टर बना हुआ है। क्योंकि इन दोनों की पहली डेट रोलरकोस्टर पर थी। इसलिए उन्होंने अपने हाथ पर रोलरकोस्टर बनवाया है। 

PunjabKesari

श्वेता ने मेहंदी फंक्शन के लिए पीली रंग की आउटफिट कैरी की। इसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्वेता की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार शामिल होंगे। 
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News