20 APRSATURDAY2024 12:43:00 PM
Nari

Women Health: 35 की उम्र के बाद बदल लें ये 6 आदतें क्योंकि...

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Aug, 2018 09:28 AM
Women Health: 35 की उम्र के बाद बदल लें ये 6 आदतें क्योंकि...

सेहत के लिए अच्छी आदतें : उम्र के हर पड़ाव में अच्छी सेहत के लिए डाइट प्लान बदलना जरूरी हो जाता है। मगर क्या आप जानती हैं कि 35 की उम्र के बाद आपको अपनी आदतों में भी बदलाव करना चाहिए। महिलाओं की ऐसी बहुत-सी आदतें होती हैं, जो 35 की उम्र के बाद सेहत को नुकसान पहुंचाती है। अगर आप में भी ये आदतें हैं तो 35 प्लस होने के बाद बदल लें। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बुरी आदतों के बारे में, जिसे 35 की उम्र के बाद छोड़ देना ही महिलाओं के लिए बेहतर है।
 

1. बाहर खाना खाना
महिलाओं को बाहर का स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद होता है लेकिन यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर 35 की उम्र के बाद। क्योंकि इस उम्र के बाहर बीमारियां लगने का डर सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में बाहर का खाना आपकी हैल्थ पर बुरा असर डाल सकता है।

PunjabKesari

2. पर्याप्त पानी नहीं पीना
अच्छी हैल्थ के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। कई बार महिलाएं बॉडी डिहाइड्रेट होने सोडा ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर लेती है लेकिन इस समय में शरीर को पानी की ही जरूरत होती है। इसलिए याद रखें कि पानी की जगह आपको सोडा ड्रिंक नहीं लेना हैं।
 

3. हेल्‍दी स्‍नैक्‍स को गलत तरीके से खाना
महिलाओं को स्‍नैक्‍स खाना बेहद पसंद होता है लेकिन आप जो खाती हैं उसके बारे सावधान रहें, खासकर अगर आप नाइट-स्‍नैकर हैं। क्योंकि स्नैक्स में मौजूद चीनी या कैलोरी की मात्रा आपको मोटापे और डायबिटीज का शिकार बना सकती है।
 

4. एक्‍सरसाइज से बचना
महिलाएं तो वैसे भी एक्सरसाइज न करने के बहाने ढूंढती रहती है लेकिन यह आदत आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। 35 की उम्र के बाद तो आपको एक्सरसाइज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए आज ही अपनी इस आदत को बदल लें।

PunjabKesari

5.  रोजाना कॉफी या चाय का सेवन
हर रोज कॉफी या चाय पीने से वजन तेजी से बढ़ता है। घर हो या ऑफिस, महिलाएं एक दिन में कम से कम 2-3 बार तो इसका सेवन कर ही लेती हैं लेकिन यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए जल्दी अपनी इस आदत को बदलें।
 

6. ब्रेकफास्ट न करना
ब्रेकफास्ट न करना महिलाओं की बहुत बुरी आदत है। कुछ महिलाएं ऑफिस जाने में देरी होने के कारण ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं और कुछ अपनी मर्जी से। वहीं हाउसवाइप वुमन्स घर का काम करने के बाद ही खाना पसंद करती हैं। मगर नाश्ता न करना आपको बीमार कर सकता है, खासकर 35 की उम्र के बाद।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News