ऐसा माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान शरीर की गर्मी बढ़ जाती है इसलिए प्रैग्नेंसी के नौ महीने शरीर को ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। मगर वहीं दूसरी तरफ डिलीवरी के बाद आपके शरीर से रक्त और तरलों निकल जाता हैं जिस वजह से महिला का शरीर ठंडी अवस्था में चला जाता हैं। इसलिए शरीर के इस निम्न तापमान को सही स्तर पर लाने के लिए गर्माहट देने वाले फूड्स खाने की सलाह दी जाती हैं।
गर्मी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों में सौंठ, तिल के बीज, अनानास, लहसुन और मेथी दाना के अलावा अजवाइन भी हैं जो डिलीवरी के बाद महिला के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि एक्सपर्ट कहते हैं।
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट आयुर्वेद फिजिशियन डॉक्टर का कहना हैं कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को अजवाइन इसलिए दिया जाता है ताकि खराब ब्लड बॉडी से निकल जाए, जोड़ और डाइजेशन हेल्दी रहें व मसल्स का दर्द दूर हो जाएं। आज अजवाइन के परांठे या फिर उसका पानी भी पी सकते हैं। चलिए जानते है डिलीवरी के बाद अजवाइन खाने के कुछ फायदे जो हर महिला को मालूम होने चाहिए।
डिलीवरी के बाद अजवाइन खाने के फायदे
कब्ज से राहत
प्रैग्नेंसी के दौरान ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी अधिकतर महिलाओं को गैस्टिक प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इससे डाइजेशन ठीक रहता है और पेट दर्द से भी राहत मिलती हैं। आप चाहे तो अजवाइन को खाने के बजाए इसका पानी पी सकती हैं।
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन
अजवाइन के पानी से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और बॉडी से खराब खून निकल जाता हैं, जिससे मसल्स के विकास में भी मदद मिलती है। मसल्स का दर्द भी दूर रहता हैं।
ब्रेस्टफीड बढ़ाएं
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए भी अजवाइन का पानी बेस्ट है। इसमें ब्रेस्ट गुण मौजूद होते हैं जो ब्रेस्ट में मिल्क बढ़ाने में मदद करते हैं।
जोड़ दर्द से राहत
अजवाइन में एनेस्थेटिक गुण होते हैं जिसके सेवन से बॉडी का दर्द कम होता हैं। डिलीवरी के बाद जिन महिलाओं के पीठ और जोड़ों में दर्द रहता है, उनके लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद साबित होती हैं।