20 APRSATURDAY2024 11:58:08 AM
Nari

जरा संभल कर! आपकी किडनी को खराब कर देती है यहीं गलत आदतें

  • Updated: 11 Aug, 2017 11:56 AM
जरा संभल कर! आपकी किडनी को खराब कर देती है यहीं गलत आदतें

किडनी को मजबूत : शरीर तभी स्वस्थ्य रहेगा जब यह अंदरूनी रूप से सही तरीके से काम करेगा। कई बार छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे हमारे शरीर को इतना नुकसान पहुंताची हैं,जिनका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। किडनी शरीर की सबसे जरूरी अंग है। इसी से शरीर आसानी से काम कर सकता है लेकिन अगर यह खराब हो जाएगी तो परे परेशानी होती है। आइए जाने किस तरह की आदतें पहुचा रही है किडनी कोे नुकसान। 

 

कम या ज्यादा पानी के सेवन

PunjabKesari
पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है। रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे विषैले पदार्थ बॉडी से बाहर निकलते हैं। पानी कम पीने से विषैले पदार्थ किडनी पर बुरा असर डालते हैं और जरूरत से ज्यादा पानी पीने से किडनी पर दवाब पड़ना शुरू हो जाता है। सेहतमंद रहने के लिए सही तरीके से पानी पीएं। 

 

यूरिन रोक कर रखना
यूरिन को ज्यादा समय पर रोक कर रखने से ब्लैडर फूलने लगता है। जिससे यूरिन कीडनी की ओर जाना शुरू हो जाता है। इससे बैक्टिरीया किडनी में जाने से इंफैक्शन के कारण किडनी पर बुरा असर पड़ता है। 

 

नमक का ज्यादा सेवन
कुछ लोग खाने के अलावा ऊपर से अलग नमक डालकर भी खाते हैं। जरूरत से ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रैशर की समस्या हो सकती है। जिसका असर किडनी पर पड़ने लगता है। 

 

जरूरत से ज्यादा खाना
खाना खाने के बाद भी कुछ न कुथ खाते रहने से किडनी की परेशानी हो सकती है। इससे वजन बढ़ने लगता है और शरीर में जमा फैट किडनी को खराब करना शुरू कर देता है। 



सर्दी,खांसी और जुखाम
इन छोटी-छोटी इंफैक्शन का इलाज जल्दी करना बहुत जरूरी है। ज्यादा देर तक इस तरह के बैक्टिरिया किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। 


कोल्ड ड्रिंक ज्यादा पीना

PunjabKesari
कुछ लोग पानी कम और कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन करते हैं। जो सेहत पर भारी पड़ सकता है। 

 

 

Related News