रिलेशनशिप में आने के बाद कुछ लड़कियों का व्यवहार बिल्कुल ही बदल जाता है। वहीं अगर उन्हें पार्टनर के खुशी ना मिलें तो वो उन्हें छोड़कर जाने में भी बिल्कुल नहीं झिझकती। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल तोड़ने में माहिर होती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि वो ये जानबूझ करें, कई बार हालात के चलते उन्हें अपने पार्टनर को छोड़ना ही पड़ता है।
मिथुन राशि
ये कभी अपने पार्टनर को लेकर बेहद संजीदा होती हैं तो कभी उन्हें देखना भी पसंद नहीं करती। इन्हें इस बात का अहसास भी नहीं होता कि ऐसे व्यवहार से सामने वाले का दिल टूट सकता है।
कुंभ राशि
वैसे तो इस राशि की लड़कियां बहुत अच्छी होती है लेकिन आपने कभी इनके साथ कोई गलत बात या व्यवहार कर दिया तो आपकी खैर नहीं। फिर इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को छोड़ने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाती।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की लड़कियां गुस्सैल स्वभाव की होती हैं और इनकी यही कमी इन्हें पार्टनर से दूर कर देती हैं। इनका गुस्सा कभी-कभार इनके रिश्ते पर भारी पड़ जाता है।
सिंह राशि
इस राशि की लड़कियों से भी जरा संभल कर रहें क्योंकि इनके लिए खुद की खुशी बेहद मायने रखती हैं। अगर इन्हें अपने पार्टनर के साथ वो खुशी ना मिलें, जिसकी इन्हें तलाश होती है तो यह उन्हें बिना झिझक के छोड़ देती हैं।
मकर राशि
इस राशि के जातक परिस्थिति के अनुसार अपने पार्टनर का दिल तोड़ते हैं। जब बात इनके पक्ष में ना हो तो ये अपने पार्टनर का दिल दुखाने में समय नहीं लगाती।
मीन राशि
मीन राशि की लड़कियां एक पहेली की तरह होती हैं। इन्हें समझना बेहद मुश्किल होता है। अगर इन्हें रिलेशनशिप में कम्फर्ट और आजादी ना मिलें तो यह भी पार्टनर से पीछा छुड़वाने में देर नहीं लगाती। हालांकि इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को देख-परख कर ही चुनती हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP