24 APRWEDNESDAY2024 9:37:28 AM
Nari

कैलिफोर्निया अखरोट, कैमेम्बर्ट और अंगूर ट्रे बेक

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Mar, 2019 06:14 PM
कैलिफोर्निया अखरोट, कैमेम्बर्ट और अंगूर ट्रे बेक

क्या आप भी वुमन्स डे के मौके पर कुछ खास बनाने की सोच रही हैं। अगर हां तो आज हम आपको कैलिफोर्निया अखरोट, कैमेम्बर्ट और अंगूर ट्रे बेक की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाकर सभी खुश हो जाएंगे। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह बनाने में काफी आसान है। तो चलिए आपको बताते हैं बनाने की विधि।

 

सामग्री

सिबट्टा (Ciabatta)- 150 ग्राम
रोजमेरी का छोटा गुच्छा-1
कैमेम्बर्ट (Camembert)- 1
लहसुन- 1 कली (बारीक कटे हुए)
व्हाइट वाइन- 1 कप
काले अंगूर- 500 ग्राम
जैतून का तेल- 3 टेबलस्पून
शहद- 2 टेबलस्पून
शेरी सिरका (Sherry Vinegar)- 1 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च(पिसी हुई)- 1/2 टी-स्पून
कैलिफोर्निया अखरोट- 130 ग्राम

 

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। सिबट्टा को दो टूकड़ो में फाड़े और इनके छोटे-छोटे टूकड़े करें।
2. कैमेंबर्ट से वैक्स पेपर निकालें और एक तेज चाकू से ऊपर की परत पर पैटर्न बनाएं। रोजमेरी और लहसुन के साथ स्टड करें, चाहें तो ऊपर से थोड़ी वाइन छिड़क लें और बॉक्स मेें रख दें। इसके बाद बेक होने के लिए रख दें।
3. कैमेम्बर्ट के साथ जैतून का तेल, शहद और शेरी सिरका, काली मिर्च को ट्रे में छिड़का लें।
4. बेक कैमेंबर्ट में कैलिफोर्निया अखरोट को ऊपर से छिड़के और फिर 10 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दें। 
5. अखरोट, ब्रेड और अंगूर को तैयार कैमेम्बर्ट में डालकर सर्व करें।

Simran Kaur

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News