शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा को पूरा करने के लिए सब्जियों का सेवन करना जरूरी है। इससे ऊर्जा तो मिलती ही है साथ ही कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाव रहता है। जो लोग हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली और गोभी खाने के शौकीन हैं, उन्हें दूसरे लोगों के मुकाबले आंत का कैंसर होने का खतरा कम होता है।
ब्रोकली खाने से आंत रहती है स्वस्थ
इम्युनिटी नाम के जर्नल में प्रकाशित एक शोध में हरी पत्तेदार सब्जी से आंत के कैंसर के बचाव की बात कही गई। इस शोध में यह बात सामने आई है कि ब्रोकली खाने से आंतों की सफाई होती रहती है। जिससे कैंसर से रोकथाम मिलती है।
चूहों पर की गई स्टडी
चूहों पर किए गए इस शोध में इस बात के बारे में पता चला कि जिन्हें इनड़ोल 3 कार्बिनोल युक्त आहार दिया गया, उन्हें आंत में सूजन से बहुत बचाव मिला। गोभी और ब्रोकली में आई3सी तत्व पाया जाता है, इससे शरीर में एक्रियल हाइडोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) नाम का प्रोटीन सक्रिय होता है। यह प्रोटीन आंतों के कैंसर के बचाव रखने का काम करता है। इस स्टडी की प्रमुख ब्रिटेन की फ्रांसिसि क्रिक इंस्टीट्यूट की अमीना मेतीजी ने कहा जब कैंसर से ग्रस्त चूहों को आई3सी से भरपूर सब्जियों का सेवन करवाया गया तब उनमें ट्यूमर में बहुत संख्या में कमी देखी गई। इससे इंसान को भी फायदा मिल सकता है।
आंत के बैक्टीरिया से सुरक्षा
एएचआर प्रोटीन शरीर में पर्यावरणीय सेंसर की तरह काम करता है। यह आंतों के एपिथिएल कोशिकाओं को यह संकेत देता है कि सूजन से बचाव करने की कोशिश करें। इससे आंत में पाए जाने वाले खरबों बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करता है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP