आने वाले त्योहारों में हर कोई अपना प्रभाव सबसे बेहतर रखना चाहता है, जिसके लिए लड़कियां ने तो अभी से तैयारियां शुरू कर दी होगी, मार्कीट में भी गर्ल्स के लिए डिजाइनर्स आउटफिट्स की भरमार लग चुकी होगी क्योंकि यहीं सीजन होता है जब उनकी ब्रिकी अधिक होती है। बात अगर फैशन ट्रेंड की करें तो बनारसी ब्रोकेड हमेशा से ही फैशन में रहा है क्योंकि ब्रोकेड फैब्रिक की सबसे अच्छी बात यह होती है कि उसका फैब्रिक दिखने में तो हैवी होता है पर पहनने में काफी हल्का।
फैब्रिक के ब्राइट होने के कारण वह एक ट्रेडीशनल और रॉयल लुक देता है। इसके साथ आप लोटस झुमके या बड़े बूंदे भी ट्राई कर सकती है। वहीं, लॉन्ग डीप कट वाले ब्रोकेड कुर्ते के साथ चोकर बहुत बेहतरीन लगता है। अगर आप फेस्टिवल सीजन में कुद को इजी ब्रिजी के साथ-साथ स्टाइलिश व ट्रेडीशनल लुक भी देना चाहती हैं तो ब्रोकेड कुर्ते बेस्ट ऑप्शन हैं, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी पहली पसंद हैं। आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा से लेकर सारा अली खान ब्रोकेड कुर्ते में नजर आ चुकी हैं। अगर आप भी सेलेब्स की तरह फेस्टिव सीजन में खुद को फैशनेबल दिखाना चाहती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस की ब्रोकेड कुर्ती डिजाइन्स
आलिया भट्ट लॉन्ग रेड बनारसी ब्रोकेड कुर्ते के साथ प्लाज़ो में काफी खूब लग रही थी। इसके साथ उन्होंने लम्बे झुमके पहने थे और काले रंग की बिंदी भी लगाई थी।
धक-धक गर्ल माधुरी ने पैस्टल पीच कलर का ब्रोकेड कुर्ता पहना जिसे उन्होंने गोल्डन झुमकों के साथ टीमअप किया।
वहीं दीपिका ने नेवी ब्लू का ब्रोकेड कुर्ता और प्लाज़ो डाला जिसमे वो बहुत खानदानी दिख रही थी। दीपिका पहले भी ब्रोकेड कुर्ते पहन चुकी है। यह कहा जा सकता है कि दीपिका को ब्रोकेड कुर्ते बहुत पसंद है।
करीना कपूर खान को भी पैरेट ग्रीन और हॉट पिंक के ब्रोकेड आउटफिट में स्पॉट किया गया।
मलाइका अरोड़ा भी रेड कलर के ब्रोकेड कुर्ते में किसी इवेंट पर पहुंची थी जिसके साथ उन्होंने प्लाजो पैंट कैरी की। इसके अलावा एक बार पहले भी वो ब्रोकेड कुर्ते में नजर आ चुकी हैं।
सारा अली खान ने ब्लू ब्रोकेड कुर्ते को अपने आउटफिट के लिए चुना।
आइए आपको दिखाते है 8 ब्रोकेड कुर्ता डिजाइन्स जो आप भी इस रक्षाबंधन पर ट्राई कर सकती है।
- व्हाइट कलर आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इस ब्रोकेड कुर्ते के साथ गोल्डन झुमके और गोल्डन क्लच चार चांद लगा रहा है।
-ऑफ-व्हाइट ब्रोकेड फ्रिल वाला अनारकली एक ट्रेडिशनल लुक के लिए बेस्ट है। इसके साथ आप बन भी बना सकती जिसपर आप गजरा लगा सकते है।
-ग्रे विद गोल्डन कुर्ती और घाघरा पैंट्स के साथ नेट का दुपट्टा भी आपको बहुत ट्रेंडी और ट्रेडीशनल दिखा सकता है।
-केसरी रंग की ब्रोकेड शार्ट कुर्ती के साथ शरारा जिसे मेहंदी ग्रीन के साथ आप कंट्रास्ट कर सकती है।
-पेस्टल पीच लॉन्ग ब्रोकेड कुर्ता विद स्लिट जो आपको स्टाइलिश और संस्कारी दोनों दिखाने में मदद करेंगे।
-अगर आप पतली तनिया पसंद करती है तो यह लुक आपके लिए बेस्ट है, येलो रांका का ब्रोकेड कुर्ता विद ब्रोकेड पैंट्स।
-सिंपल स्काई ब्लू कलर का ब्रोकेड कुर्ता भी बहुत सुन्दर लग सकता है।
-रेड ब्रोकेड कुर्ता जिसे आप ब्रोकेड चुड़ीदार के साथ पहन सकती है।