20 APRSATURDAY2024 2:07:12 PM
Nari

Wedding Fashion! ब्राइडल लहंगे के लेटेस्ट कलर जो 2018 में करेंगे ट्रैंड

  • Updated: 02 Jun, 2018 12:52 PM
Wedding Fashion! ब्राइडल लहंगे के लेटेस्ट कलर जो 2018 में करेंगे ट्रैंड

हर लड़की अपनी शादी पर ऐसा लहंगा सलैक्ट करती हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी रह जाए। सभी लड़कियां अपनी शादी के दिन डिजाइनर लहंगा पहनने का सपना देखती हैं। डिजाइनर के साथ अगर लहंगे के कलर भी ट्रैंडी हो तो बात ही कुछ अलग हैं। पहले समय में ब्राइडल केवल रैड या ब्राइट कलर का लहंगा ही चूज करती थी लेकिन मॉडर्न समय में लड़कियों की लहंगों के कलर में च्वाइस भी बदलती जा रही हैं। आज कल ब्राइडल लहंगों में न सिर्फ ब्राइट बल्कि पैस्टल कलर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी 2018 में शादी करने जा रही है तो रॉयल रैड, ब्लशी लैवेंडर, क्लासी गोल्ड, ब्लू और ग्रीन जैसे लहंगों आपके लिए बैस्ट हैं क्योंकि इस साल लहंगों के ये कलर काफी ट्रैंड मे रहेंगे।

 

आइए आज हम आपको कुछ ब्राइडल लहंगों के ट्रैंडी कलर बताएंगे जिनका 2018 में खूब क्रेज रहेगा।

PunjabKesari

इन दिनों पैस्टल कलर्स का खूब क्रेज देखा जा रहा हैं। ब्राइडल पैस्टल कलर में अपना लहंगा चुन रही है क्योंकि यह काफी डिसेंट लुक देता हैं। 

PunjabKesari

बेबी पिंक लहंगा भी दुल्हनों की पहली पसंद बन रहा हैं। अगर भी 2018 में शादी करने जा रही है तो बेबी पिंक कलर का लहंगा बैस्ट आप्शन हैं। 

PunjabKesari
लैवेंडर कलर में ब्राइडल लहंगा खूब पसंद किया जा रहा है, यह दुल्हन को काफी खूबसूरत लुक देगा। 

PunjabKesari
डल पिंक में आप कई डिजाइन्स और शेड्ल के ब्राइडल लहंगा सलैक्ट कर सकते है क्योंकि यह आपको स्टनिंग लुक देने का काम करता हैं। पैस्टल में ब्राइडल लहंगा चाहिए तो डल पिंक शेड् वैडिंग के लिए बिल्कुल परफैक्ट हैं। यह आपको क्लासी लुक देगा।  

PunjabKesari

ब्राइडल लहंगे में sage green कलर सबसे ट्रैंडी शेड है, जो दुल्हन को काफी फ्रैश के साथ गॉर्जियस लुक भी देगा। 

PunjabKesari

समर सीजन में लाइट ब्लू करल सबसे अच्छा हैं। अगर आप भी जल्द ही शादी करने जा रही है तो इस बार अपने ब्राइडल लहंगे में लाइट ब्लू शेड ट्राई करें। यह कलर sea-side या डैस्टिनेशन वैडिंग के लिए बैस्ट ऑप्शन हैं।

PunjabKesari

ब्राइडल लहंगों में व्हाइट का क्रेज खूब देखा जा रहा हैं जो स्टनिंग के साथ फैशन ट्रैंड में भी है। आप चाहे तो अपनी वैडिंग में व्हाइट लहंगे में हैवी इम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा ट्राई कर सकते है। 

PunjabKesari

रोज गोल्ड (Rose Gold) कलर का लहंगा भी 2018 में खूब ट्रैंड में रहेगा। अगर आप भी अपनी शादी में रैड या मेहरुन से कुछ डिफरैंट शेड ट्राई करना चाहते है तो रोज गोल्ड में अपना ब्राइडल लहंगा सलैक्ट करे। 
 

Related News