24 APRWEDNESDAY2024 4:40:45 PM
Nari

शादी हो या रिसेप्शन पार्टी, दुल्हन ट्राई करें ये ग्लिटरी आई मेकअप

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 25 Jul, 2018 01:33 PM
शादी हो या रिसेप्शन पार्टी, दुल्हन ट्राई करें ये ग्लिटरी आई मेकअप

लड़का हो या लड़की, अपनी शादी के दिन हर शख्स सबसे खूबसूरत दिखना पसंद करता हैं। जहां दुल्हन का डिजाइनर लहंगा व ज्वैलरी अहम होते हैं, वहीं हर किसी की नजरें दुल्हन के मेकअप पर भी टिकी होती हैं। इसलिए लड़कियां अपनी शादी के दिन परफैक्ट मेकअप चाहती है, जिसके लिए वो महीनों पहले से ही अपने शहर के बेस्ट पार्लर और बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट की तलाश करने लगती हैं। दुल्हन के मेकअप में सबसे ज्यादा आंखों को हाईलाइट किया जाता हैं। 

 

अगर आप भी दुल्हन बनने वाली है तो आज हम आपको लेटेस्ट और ट्रैंडी ब्राइडल आईमेकअप के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी शादी या सगाई के दिन अपनी आंखों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। 

 


ग्लिटरी आइज़ का ट्रैंड 
वैसे तो ब्राइडल पर स्मोकी आई मेकअप भी अच्छा लगता है लेकिन इन दिनों जो ट्रैंड में है वो ग्लिटरी आइज़। वैसे तो शादी के दिन ग्लिटरी आइज के बारे में बहुत कम लोग सोचते है लेकिन यह ब्राइडल की आंखों को काफी अट्रैक्टिव लुक देता हैं। आप अपनी ब्राइडल आउटफिट के साथ मैचिंग या फिर कंट्रास्ट ग्लिटरी आई मेकअप चून सकती हैं। चलिए आज हम आपको ग्लिटरी आइज के कुछ ट्रैंडी शेड्स बताएंगे जो आपको शादी के खास दिन सबस अलग और अट्रैक्टिव लुक देंगे और आपको ब्राइडल आउटफिट के साथ मैच भी करेंगे। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News