19 APRFRIDAY2024 2:36:15 AM
Nari

पीरियड्स को लेकर ऐसी बेकार बातें सोचते हैं लड़के!

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Jun, 2020 05:23 PM
पीरियड्स को लेकर ऐसी बेकार बातें सोचते हैं लड़के!

पीरियड्स के बारे में बात करना लड़कियों के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा है, खासकर अपने पार्टनर से। ज्यादातर लड़को को पीरियड्स के बारे में कोई आइडिया नहीं है। इसलिए जब भी इसके बारे में बात होती है तो वह इध-उधर देखने लग जाते हैं। पीरियड्स को लेकर लड़को के दिमाग में बहुत से सवाल उठते है लेकिन वह अपनी पार्टनर से इस बारे में पूछ नहीं पाते। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स को लेकर लड़के किस तरह के अजीबोगरीब और बेकार बातें सोचते हैं।
 

1. लड़के मन ही मन में सोचते हैं कि लड़कियों की बायोलॉजी कितनी अलग होती है। इतना खून इनके शरीर में आता कहां से है।
 

2. इन दिनों में लड़कियां नहाती कैसे हैं? उन्हें लगता है कि जब लड़कियां नहाती होगी तो किसी क्राइम सीन की तरह उन्हें हर तरफ ब्लड ही दिखता होगा।
 

3. लड़के कभी-कभी सोचते हैं कि क्‍या लड़कियां वाकई में इन दिनों में चॉकलेट खाकर अच्‍छा महसूस करती हैं या ये सिर्फ इनका कुछ अलग खाने का तरीका होता है। और अगर ऐसा है तो क्‍यूं है।
 

4. यह सवाल तो हर लड़के मन में आता होगा कि लड़कियों को कैसे पता चलता है कि उनके पीरियड्स शुरू हो गए हैं।
 

5. लड़के सोचते हैं कि लड़कियों के मन में इन दिनों हर समय सिर्फ पीरियड्स और पैड की बात ही रहती होगी। ऐसे में वो बाकी के काम कैसे कर पाती हैं।
 

6. लड़कों को कभी समझ नहीं आता कि पैड या टैम्‍पून लगाकर लड़कियों को कैसे रिलेक्‍स लगता है वो इतनी कैसे बैठ भी कैसे लेती हैं। एड वगैरह में इतनी कूल भी कैसे दिखती हैं।
 

7. कुछ लड़के तो अपने पार्टनर को लेकर इतने परेशान हो जाते हैं कि वह सोचने लगते हैं कि एक ही स्थिति में लड़कियां 8-9 घंटे तक कैसे सो लेती हैं।
 

8. इन दिनों में लड़कियों को गुस्सा बहुत आता है। ऐसे में लड़कियों के व्यवहार को समझ नहीं पाते। कई बार तो अगर लड़की बिना इन दिनों के बहुत गुस्से, उदास या चिड़चिड़ी है तो उन्हें लगता है उसके पीरियड चल रहे हैं। क्या बिना पीरियड्स के लड़कियां गुस्सा नहीं कर सकती।
 

9. लड़के अपनी चीजों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं। मगर इसका मतलब यह तो नहीं कि आप सोचे पीरियड्स में लड़कियां आपकी कार की सीट-कवर या उनकी बेडशीट्स खराब कर देंगी।
 

10. अपने पार्टनर को लेकर कुछ लड़को के मन में यह सवाल भी होता है कि क्या वह पीरियड्स के दौरान संबंध बना सकती हैं। आपको बता दें कि यह लड़कियों की बॉडी पर निर्भर करता है, वो किस दिन कम से कम दर्द महसूस करती हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News