आज के समय में लड़कियां आसमान को छू रही है, लेकिन समाज में यही माना जाता है कि घर का काम बच्चो को संभालने के जिम्मेदारी लड़कियों की ही होती हैं। चाहे लड़की बाहर जाकर काम क्यों न करती हो तो भी घर का अधिकतर काम लड़कियों को ही करना पड़ता हैं। महिलाओं के प्रति समाज में हो रहे भेदभाव को रोकने के लिए स्पेन में अनूठी पहल की गई है। जिसके तहत लड़कों को घर काम सिखाया जाता हैं।
सिखाए जाते है घर के काम
स्पेन के एक स्कूल में लिंगभेद को खत्म करने व महिला- पुरुष को एक समान रखने के लिए घर का बेसिक काम सिखाया जाता है। लड़कों को घर की सफाई करना, खाना पकाना, कपड़े सिलना, कपड़े धोना, प्रेस करना, खाने का समान सुखाना, चीजों को संभालना आदि काम सिखाए जाते हैं। इतना ही नही उसके साथ उन्हें प्लंबिंग, कार्पेंटरी, इलेक्ट्रीशियन स्किल्स भी सिखाए जाते हैं।
पिता भी होते है शामिल
बच्चों के इस प्रोजेक्ट में पिता को भी शामिल किया जाता हैं। पिता व बेटा दोनों मिलकर इस प्रोजेक्ट के तहत घर के काम करते है। जिन फादर्स ने यहां से काम सीखा है वह आगे जाकर अपने बच्चों को भी यह काम सीखाते है। उन्हें समझाते है किस तरह से वह घर का काम कर सकते हैं। हर प्रोजेक्ट में वह कुछ नए स्किल्स सीखने की कोशिश करते हैं।
काम करना है मुश्किल लेकिन आता है मजा
शुरु- शुरु में बच्चों को ट्रेनिंग सेशन के दौरान संकोच हो रहा था लेकिन पेरेंट्स ने उसमें शामिल हो कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस काम के माध्यम से उन्होंने महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करना सीखा। शुरु शुरु में उन्हें यह काम थोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन धीरे - धीरे उसमें मजा भी आने लगता हैं। यह सब काम महिलाओं के करने के लिए नही होते है जब दो लोग मिलकर सब काम करते है तो सबको काफी आसानी होती है।
भारत मेें भी महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के प्रयोग जरुर करने चाहिए।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP