16 APRTUESDAY2024 8:28:16 AM
Nari

गर्लफ्रैंड की ये 5 ख्वाहिशें कभी पूरी नहीं कर पाते ब्वॉयफ्रैंड

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 13 Jul, 2018 12:49 PM
गर्लफ्रैंड की ये 5 ख्वाहिशें कभी पूरी नहीं कर पाते ब्वॉयफ्रैंड

सभी लड़कियों की अपने ब्वॉयफ्रैंड को लेकर काफी इच्छाएं या ख्वाहिशें होती हैं। हर लड़की चाहती है कि उसका ब्वॉयफ्रैंड केयरिंग, प्यार करने वाला हो और न जानें क्या-क्या। कुछ लड़के गर्लफ्रैंड की इन ख्वाहिशों को पूरा करने की कोशिश भी करते है लेकिन कभी-कभी लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड के सामने ऐसी इच्छाएं रख देती है जिसके बारे में जब तक लड़की खुद न बताएं, तब तक ब्वॉयफ्रैंड उन्हें पूरा नहीं कर सकता।  फिर चाहे लड़का उससे सच्चा प्यार ही क्यों न करता हो। आइए जानते है गर्लफ्रैंड की वो ख्वाहिशें और इच्छाएं, जिन्हें लड़के शायद कभी पूरी नहीं कर पाते। 

 


1. ब्वॉयफ्रैंड के हाथ का खाना
गर्लफ्रैंड रोज-रोज ब्वॉयफ्रैंड को अपने हाथों का खाना खिलाकर बोर हो जाती हैं इसलिए वह जाती है कि ब्वॉयफ्रैंड उनको खुद अपने हाथों से बना खाना खिलाकर सरप्राइज दें लेकिन लड़कियों की यह इच्छा केवल इच्छा बनाकर रह जाती है।  

 

2. बिना कहे समझें सारी बातें
एक नहीं, सभी लड़कियां चाहती हैं कि उसका पार्टनर उनके मन की बात बिना कुछ कहें समझ जाए जो न मुुुमकिन है क्योंकि जो दूसरे के मन में चल रहा है वो कोई नहीं समझ सकता। बस इसी बात को लेकर अक्सर गर्लफ्रैंड-ब्वॉयफ्रैंड में झगड़ा हो जाता है। 

 

3. हर बात का रखें ध्यान
जिस तरह लड़कियां ब्वॉयफ्रैंड से अपनी पहली मीटिंग से लेकर रिलेशनशिप से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को यादगार रखती है ठीक इसी बात की उम्म्दी वह अपने पार्टनर से रखती है लेकिन ऐसा कभी नहीं हो पाता। बस इसी बात की वजह से अक्सर उनके बीच की तकरार बढ़ जाती है। 

 

4. बिना कहे शॉपिंग ले जाए
लड़कियां शॉपिंग करने की बहुत शौकीन होती हैं। वह चाहती है कि उनका ब्वॉयफ्रैंड उनके बिना कहें ही उन्हें शॉपिंग पर लेकर जाए। घूमाए-फिराए लेकिन दुख की बात है कि लड़के अक्सर गर्लफ्रैंड के साथ जाने के लिए हिचकिचाते हैं। 

 

5. हमेशा करें सरप्राइज
लड़कियां चाहती हैं कि हर खास मौके पर उनका पार्टनर उन्हें कोई न कोई गिफ्ट देकर स्पैशल फील करवाएं और उन्हें सरप्राइज करता रहे लेकिन ऐसा कभी नहीं होता। 

Related News