25 APRTHURSDAY2024 1:53:27 AM
Nari

IIFA 2018: श्रीदेवी का अवॉर्ड लेते समय भावुक हुए बोनी कपूर, बेटे अर्जुन ने दिया सहारा

  • Updated: 25 Jun, 2018 01:18 PM
IIFA 2018: श्रीदेवी का अवॉर्ड लेते समय भावुक हुए बोनी कपूर, बेटे अर्जुन ने दिया सहारा

बैंकॉक में हुए 19वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्स(आईफा 2018) में बॉलीवुड स्टार्स ने अपने बेहतरीन डांस परफॉमेंस से लोगों का खूब एन्टेमेंट किया। वहीं, अवॉर्ड शो में कई भावुक पल भी देखने को मिले। 


एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने रिसीव किया। जब अवॉर्ड की घोषणा हुईं तो बोनी कपूर भावुक हो गए। मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंचे बोनी कपूर की आंखें नम हो गई। वह काफी दुखी नजर आ रहे थे। पापा बोनी को सहारा देने के लिए अर्जुन कपूर अनिल कपूर के साथ मंच पर गए और उन्हें संभाला।  

 

A post shared by ForeverArjun (@foreverarjun26) on


आपको बता दें कि श्रीदेवी को इससे पहले फिल्म 'मॉम' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस अवॉर्ड को लेने के लिए बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ गए थे। उस वक्त भी वह काफी भावुक हो गए थे। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News