साल 2018 खत्म होने को है। साल के आखिरी त्योहार क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे तो यह त्योहार विदेशी है लेकिन इसकी धूम हमारे देश में भी खूब देखने को मिलती है। बी-टाऊन और टीवी सेलेब्स क्रिसमस बैश आर्गनाइज करते हैं, वही कई सोसाइटीज व क्लबों में क्रिसमस थीम पार्टीज आर्गनाइज की जाती हैं। इन दिनों भी क्रिसमस की प्री व पोस्ट पार्टीज का दौर खूब देखने को मिलेगा। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी अटैंड करने का प्लान बना रहे हैं तो कपड़ों की सिलैक्शन उसी हिसाब से करें। आप रैड-व्हाइट कलर में कोई ड्रेस चूज कर सकते हैं लेकिन अगर आप कुछ डिफरैंट ड्रेसिंग स्टाइल चाहते हैं तो क्रिसमस ट्री कलर यानि ग्रीन में भी ड्रेस चूज कर सकते हैं। चलिए, आपको बॉलीवुड दीवाज की कुछ पार्टीज ड्रेसिंग लुक दिखाते हैं जिससे आप क्रिसमस पार्टीज के लिए ड्रैसिंग आइडियाज ले सकते हैं।
जैसे कि सब जानते हैं कि रेड, ग्रीन एंड व्हाइट क्रिसमस के खास कलर्स होते हैं तो लोग इस खास मौके पर इन्हीं कलर्स पर थीम पार्टी रखते हैं। मगर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि इस पार्टी के लिए कैसे कपड़ों को चुनाव करें। अगर आपके भी किसी रिश्तेदार या दोस्त ने अपने घर क्रिसमस पार्टी होस्ट की है मगर आप कपड़ों को लेकर कंफ्यूज है तो आज हम आपको कुछ आउटफिट्स आइडिया देंगे जो आपकी काफी मदद करेंगे।
बॉलीवुड के स्टार्स के क्रिसमस लुक से हो इंस्पायर्ड
आप क्रिसमस पार्टी में खुद को स्पैशल व स्टाइलिश दिखाना चाहती है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की क्रिसमस लुक से आइडिया ले सकती है। हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्ममेकर रितेश सिधवानी के क्रिसमस बैश पर पहुंची थी जहां उन्होंने रेड कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी जिसमें वह काफी सेक्सी व स्टाइलिश लग रही थी। तो क्यों न आप भी मलाइका की तरह क्रिसमस थीम पार्टी में इसी कलर की आउटफिट चुनें।
अगर क्रिसमस पार्टी बड़े पैमाने पर हो रही है तो आप दीपिका का यह लेटेस्ट रेड गाउन चूज कर सकती है जो आपको ग्लैमरस लुक देगा।
आप सारा की ये शॉर्ट ड्रेस क्रिसमस थीम पार्टी पर ट्राई कर सकती हैं जो आपको स्टनिंग लुक देगी।
आपको बता दें कि इन दिनों ग्लिटर फैशन खूब देखने को मिल रहा है। क्यों न आप ग्रीन या रेड में ग्लिटर वर्क वाली ड्रेस ट्राई करें।
जाह्नवी कपूर की तरह ट्राई करें ग्रीन शिमरी ड्रेस
ट्रेडीशनल वियर पहनती है तो आप दिया मिर्जा के इस डार्क ग्रीन लहंगे से आइडिया ले सकती है जो आपको परफेक्ट लुक देगा।
गाउन तो हमेशा से पार्टी का एवरग्रीन फैशन रहा है क्यों न आप कैटरीना के इस ग्रीन गाउन से आइडिया लेकर अपना क्रिसमस पार्टी लुक कंप्लीट करें।
विंटर में आप हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के वेलवेट ड्रेस से भी टिप्स ले सकती है।
क्रिसमस पार्टी में इस एक्ट्रेस की तरह व्हाइट पेंटसूट भी ट्राई कर सकती है जो आपको कंफर्टेबल भी रखेगा।
अनुष्का की तरह फेदर वर्क वाली व्हाइट ड्रेस भी पहन सकती है।
आप चाहें तो प्लेन ग्रीन, रेड या व्हाइट ड्रेसेज के बजाए इन तीनों कलर्स की कॉन्बिनेशन वाली ड्रेसेज भी ट्राई कर सकती है जो आपको स्टनिंग व क्रिसमस स्पेशल लुक देगी।
रेड एंड ग्रीन का कॉन्बिनेशन
रेड एंड व्हाइट का कॉन्बिनेशन