25 APRTHURSDAY2024 7:11:36 AM
Nari

बॉलीवुड के वो स्टार्स जिन्होंने मां-बाप की पसंद को बनाया अपना हमसफर

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 04 Nov, 2019 11:34 AM
बॉलीवुड के वो स्टार्स जिन्होंने मां-बाप की पसंद को बनाया अपना हमसफर

दीपिका-रणवीर से लेकर प्रिंयका चोपड़ा तक, ऐसे कई सेलेब्स हैं जो अपनी लव मैरिज को लेकर चर्चा में रहें। वैसे तो ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स लव मैरिज ही करते हैं लेकिन कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने घरवालों की पसंद से शादी की। उन्हीं में से एक साउथ सुपरस्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल अग्रवाल अगले साल शादी कर सकती हैं और वो भी अपने घर वालों की पसंद यानी एक बिजनेसमैन के साथ। चलिए आज हम आपको अपने इस पैकेज में उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर्स तो खूब रहे लेकिन इसके बावजूद भी लव नहीं बल्कि अरेंज मैरिज की है।

माधुरी दीक्षित

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी लाखों लड़कों का दिल तोड़कर 17 अक्टूबर, 1999 में एनआरआई से शादी। अरेंज मैरिज करने के बाद माधुरी अपनी फैमली के साथ बाहर दूसरे देश में जाकर बस गई।

PunjabKesari,nari

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर का अफेयर करीना के अलावा कई एक्ट्रेस के साथ रहा लेकिन उन्होंने लवमैरिज करने की बजाए, घरवालों की पसंद से मीरा राजपूत से 7 जुलाई, 2015 में शादी रचाई। पंकज कपूर ने मीरा को शाहिद के लिए पसंद किया था।

PunjabKesari,nari

विवेक ओबेरॉय

किसी जमाने में विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे लेकिन बावजूद इसके उन्होंने 28 अक्टूबर, 2010 प्रिंयका से अरेंज मैरिज कर अपना घर बसा लिया।

ईशा देओल

ईशा देओल ने भी अपने घर वालो की मर्जी से अपने बचपन के दोस्त भरत से 2012 में शादी की। भले ही दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मगर इनमें प्यार जैसा कुछ नहीं था। दोनों ने अपने परिवार वालो के कहने पर ही शादी की थी।  

 

PunjabKesari,nari

राकेश रोशन

बता दें कि पिंकी के पिता जे. ओम प्रकाश भी एक डायरेक्टर थे और वह अपनी बेटी की शादी कराना चाहते थे जिसके लिए उनको राकेश से अच्छा लड़का नहीं मिलता और इसी कारण राकेश और पिंकी दोनों ने 1969 में शादी कर ली।

नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक नील नितिन मुकेश ने भी लव की बजाए अरेंज मैरिज को अहमियत दी। अपनी शादी की खबरों से सबको हैरान करने वाले नील नितिन 9 फरवरी, 2017 में रुक्मिणी के साथ शादी के बंधन में बंधे।

PunjabKesari,nari

गोविंदा

बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर गोविंदा ने फिल्मों में कई लड़कियों के साथ रोमांस किया। मगर बात जब शादी की आई तो उन्होंने अपनी मां की पसंद की लड़की सुनीता अहूजा से 11 मार्च, 1987 अरेंज मैरिज की।

PunjabKesari,nari

सन्नी देओल

सन्नी देओल ने भी अपने पिता के कहने पर पूजा देओल से शादी की थी। धर्मेंद पूजा को अपनी बहू के रूप में बहुत पसंद करते थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए पूजा को चुना और दोनों ने 1984 में शादी रचा ली।

PunjabKesari,nari

धनुष और ऐश्वर्या

बॉलीवुड में 'कोलावेरी डि' गाने से फेमस साउथ सुपरस्टार धनुष ने भी सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ 18 नवंबर, 2004 में अरेंज मैरिज की।

PunjabKesari,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News