20 APRSATURDAY2024 1:16:29 AM
Nari

ओह! तो इसलिए मालदीव है बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Sep, 2018 11:57 AM
ओह! तो इसलिए मालदीव है बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन - Nari

हाल ही में करीना और सैफ मालदीव में अपनी छुट्टियां बिताकर आए। वहीं, बॉलीवुड के दूसरे सेलिब्रिटी भी अपनी फैमली या लाइफ पार्टनर के साथ मालदीव में यादगार पल बिताना पसंद करते हैं। अपनी खूबसूरती और अन्य खासियतों के कारण मालदीव आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स की पहली पसंद बना हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर मालदीव में ऐसा क्या है जो सेलिब्रिटी इसकी तरफ खींचे चले आते हैं।

PunjabKesari

-मालदीव शहर की खासियत
मालदीव 36 मूंगा प्रवालद्वीप और 1192 छोटे-छोटे आइलैंड को मिलाकर बना है। यहां पर आपको एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड तक जाने के लिए फेरी लेनी पड़ती है। शांत वातावरण और खूबसूरती के कारण टूरिस्ट्स के लिए मालदीव को स्वर्ग जैसा बताया जाता है क्योंकि बाकी देशों के मुकाबले यहां सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिलता है।

PunjabKesari

-यहां घूमने के लिए बेस्ट टाइम
वैसे तो यहां का मौसम मानसून पर ही निर्भर रहता है लेकिन यहां सालभर मौसम 32-29 डिग्री के बीच तो रहता ही है। यहां आने के लिए मार्च से नवंबर के महीने बिल्कुल परफैक्ट है। सबसे खास बात तो यह है कि यहां घूमने के लिए टूरिस्ट को 30 दिन का फ्री वीजा दिया जाता है।

PunjabKesari

-मालदीप में घूमने के लिए जगहें
जब सेलिब्रिटी भी अपनी बिजी लाइफ से थक जाते हैं तो यहां अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए चले आते हैं। वैसे घूमने के लिए यहां कई जगहे हैं लेकिन अगर आपको शांति चाहिए तो ओएसिस समुद्र तट पर आप कुछ वक्त गुजार सकते हैं। इस बीच पर पानी के सरफेस पर बने हुए 78 प्राइवेट रिट्रीट्स हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और सुकून-भरे पल बिता सकते हैं। इसके अलावा मालदीप के रिसॉर्ट भी दुनियाभर में फेमस है।

PunjabKesari

-समुद्र की दुनिया देखने का मजा
मालदीव अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां आप स्कूबा डाइविंग के जरिए समुद्री दुनिया भी देख सकते हैं। समुद्र के अंदर आपको अलग-अलग मछलियों के साथ व्हेल और डॉल्फिन भी देखने को मिलेगी। सबसे खास बात तो यह है कि मालदीव के लगभग हर रिसॉर्ज में स्कूबा डाइविंग का इंतजाम है। सीखने वालों के लिए यहां डाइविंग स्कूल और कोर्स भी हैं।

PunjabKesari

-पनडुब्बी (सबमरीन) का मजा मिलेगा यहां
गहराई में जाकर समुद्र की दुनिया का मजा लेना है तो मालदीप बिल्कुल परफेक्ट हैं। मालदीव के रोमांच हाल में जर्मन पनडुब्बी है, जो टूरिस्ट को पानी के नीचे की दुनिया दिखाती है। यह सबमरीन समुद्र में सौ फुट नीचे उतरकर आपको उस दुनिया का  सफर करवाती है।

PunjabKesari

-सर्फिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
मालदीप के लगभग हर रिसॉर्ज में स्कूबा डाइविंग के साथ सर्फिंग का इंतजाम भी है। इसके अलावा हर रिसॉर्ट के पास द्वीप के नीचे अपनी एक समुद्री दीवार (रीफ) होती है जिसके चलते तेज लहरों या हवाओं के दौरान भी सर्फिंग में कोई प्रॉब्लम नहीं होती।

PunjabKesari

-वॉटर लगून भी है बेहद खास
अगर आप हॉट वॉटन में रहने का मजा लेना चाहते हैं तो मालदीव के लगून इसके लिए बेस्ट है। यहां पर आर्टीफिशियस पूल्स, वॉटर पूल्स और बहुत-सी वॉटर गेम्स हैं, जिसका आप मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News