18 APRTHURSDAY2024 12:21:22 PM
Nari

White की क्रेजी हुई दीवाज, कांस से लेकर पार्टी लुक में नजर आया ट्रैंड

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 23 May, 2019 02:14 PM
White की क्रेजी हुई दीवाज, कांस से लेकर पार्टी लुक में नजर आया ट्रैंड

कांस 2019 के रेड कार्पेट पर भी बॉलीवुड हसीनाओं का टशन देखने को मिला।  कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, डायना पेंटी, हुमा कुरैशी के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर अहूजा ने एंट्री ली और सभी ने अपने लुक से फैंस को खूब इम्प्रैस किया। वहीं, कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड हसीनाओं में एक नया क्रेज देखने को मिला वो भी व्हाइट कलर। 

 

इस बार कांस के अलग-अलग इवेंट में दीवाज के बीच व्हाइट कर कॉमन देखने को मिला। रेड कार्पेट से लेकर पार्टी तक, दीवाज ने व्हाइट ड्रैस जरूर पहनी। इस बात को ध्यान में रखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दिनों व्हाइट बॉलीवुड का ट्रैंडी कलर बन चुका है जो समर सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। 

व्हाइट कलर की खासियत?

व्हाइट कलर शुद्धता, निर्मलता और स्वच्छता का प्रतीक है जो गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। गर्मियों के हिसाब से व्हाइट सबसे क्लासिक कलर है जिसे मिक्स एंड मैच करके भी पहना जा सकता है। इस कलर के कपड़ों में गर्मी भी कम लगती हैं दूसरा इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती हैं जो आपके आत्मविश्वास कको स्ट्रांग बनाती हैं। चलिए डालते हैं बॉलीवुड दीवाज की कांस फेस्टिवल में व्हाइट ड्रैसअप पर एक नजर। 

PunjabKesari

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कांस के दूसरे दिन रेड कार्पेट पर व्हाइट रफ्फल ऑफ शोल्डर गाउन पहना जो उन्हें रिफ्रेशिंग लुक दे रहा था। 

PunjabKesari

रेड कार्पेट के अलावा चोपार्ड पार्टी में भी प्रियंका ने व्हाइट वन शोल्डर ड्रैस पहनी जिसमें उनका लुक काफी स्टनिंग दिखा। 

PunjabKesari

वहीं एक्ट्रेस डायना पेंटी ने अपने फर्स्ट कांस लुक के लिए व्हाइट इंडो-वैस्टर्न साड़ी पहनी जो उन्हें काफी कूल व गॉर्जियस लुक दे रही थी। 

PunjabKesari

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी रेड कार्पेट पर ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में नजर आईं जिसकी ड्रॉमेटिक स्लीव्स उन्हें फुल अट्रेक्शन दे रही थी। 

PunjabKesari

कांस के दौरान फोटोशूट में भी उन्होंने व्हाइट पैंट के साथ मैचिंग ट्रांसपेरेंट टॉप पहना जिसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदे पार कर डाली। 

PunjabKesari

PunjabKesari

हुमा कुरेशी ने भी कांस पार्टी में पहनी थी केप स्टाइल व्हाइट साड़ी

वहीं विश्व सुदंरी ऐश्वर्या राय बच्चन कैसे पीछे रह जाती। उन्होंने भी अपनी दूसरे कांस लुक के लिए व्हाइट फेदर ऑफ शोल्डर हैवी गाउन कैरी किया। हालांकि फैंस को उनका यह लुक ठीक-ठाक ही लगा। 

PunjabKesari

PunjabKesari

वहीं अब बॉलीवुड फैशनिस्ता ने अपनी पहली कांस लुक के लिए भी व्हाइट कलर चूज किया। उन्होंने डीप नेक ब्लेजर विद अटेच लांग ट्रेल के साथ पैंस कैरी की। सूट के साथ सोनम ने मल्टी लेयर एमराल्ड ग्रीन नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए जो खूब लाइमलाइट बटौर रहे थे। 

PunjabKesari

इससे पहले सोनम का फ्रेंच रवेरा लुक वायरल हुआ था जिसमें वो ब्राउन ड्रैस के साथ डबल लेयर वाले व्हाइट ओवरसाइज्ड कोट में नजर आईं थी। 

PunjabKesari
 

Related News