कोई इवेंट हो या फिर अवॉर्ड शो बॉलीवुड दीवाज एक से बढ़कर एक लुक में स्पॉट की जाती हैं। बीती रात मुंबई में Hello! Hall of Fame Awards फंक्शन होस्ट किया गया जहां बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। अवार्ड फंक्शन में सभी की निगाहें दीवाज की स्टाइल स्टेटमेंट पर टिकी रही।
रेड कारपेट पर कैटरीना कैफ रेड कलर की शिमर ड्रेस में नजर आईं। रेड कलर की लिपस्टिक और लाइट मेकअप से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।
फैशनिस्ता सोनम कपूर ग्रीन और पिंक कलर के गाउन में दिखीं। गाउन के साथ सोनम ने स्मोकी आई मेकअप और हेयरबन किया हुआ था। सोनम के फैन्स को उनका लुक कुछ खास नहीं लगा। लोगों को उनके गाउन का कलर Combination पसंद नहीं आया। अवॉर्ड शो में जिस कपल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरी वो थे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर। फरहान अख्तर ने रॉयल ब्लू कलर का सूट पहना वहीं शिबानी ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखी।
धड़क फेम एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर व्हाइट हाई स्लिट गाउन वियर कर अवॉर्ड शो में पहुंची। गाउन में जाह्ववी खूबसूरत तो लग रही थी लेकिन अपने खड़े होने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर वह खूब ट्रोल हुई। एक यूजर ने कहा standing on her own feet ... we see pain at her face।
वहीं अन्य ने कहा, Anybody notice her left legs was on her right legs। एक्टर रणवीर सिंह मोनोक्रोम लुक में दिखे। एक्ट्रेस अदा शर्मा ने लाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी वियर की। अवॉर्ड शो के लिए यह लुक कुछ सूट नहीं कर रहा था। एक्ट्रेस अदिति रॉय हैदरी और कनिका कपूर ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखी।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।