लैक्मे फैशन वीक का कल यानी की 26 अगस्त को आखिरी दिन था। फैशन शो के अंतिम दिन कई बॉलीवुड स्टार्स रैंप पर अपने जलवे-बिखरते नजर आएं। उन्होंने अपने-अपने फैशन डिजाईनर्स की आउटफिट को शॉकेस किया।
हेमा मालिनी, ईशा देओल, प्राची देसाई, करीना कपूर, सोफी चोधरी, कल्कि कोचलिन, कियारा अडवानी, राधिका आप्टे, गुरमीत चौधरी और जिम सरभ भी नजर आएं।
डिजाइनर मोनिशा जयसिंह के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने रैंप वॉक की। इस दौरान बेबो ने होलोग्राफिक ऑफ-शोल्डर गाउन वियर किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने Julie by Julie Shah के लिए रैंम वॉक किया। रेड कलर की आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई।
सोफी चोधरी पिंक और येलो कलर के लंहगे में दिखाई दी। उन्होंने अरविंद अमपुला के लिए रैंप वॉक किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन गौरव कट्टा के लिए रैंम पर उतरी। मटैलिक ग्रे कलर के ऑफ शोल्डर आउटफिट के साथ उन्होंने कैप पहन रखी थी। जो उनको खूबसूरत लुक दे रहा था।
गुरमीत ने भी किया रैंप वॉक ।
पैस्टल कलर की ड्रामेटिक इंडो-वैस्टर्न आउटफिट में कियारा परफैक्ट लग रही थी। वहीं उनकी स्लीव्लेस टॉप उन्हें काफी स्टनिंग दिखी रही थी। हेयरस्टाइल में कायरा ने हाई पल बनाया और रैड लिप शेड के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी ने डिजाइनर जयंती रेड्डी की ब्राइडल कलैक्शन के लिए रैंपवॉक किया। हैवी गोल्डन इम्ब्रॉयडरी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। लहंगे की शियर फुल स्लीव्स व बेकलेस कुर्ती आदिति को और भी अट्रैक्टिव दिखा रहा था।
परी हू मैं, ये गाना राधिका आप्टे और उनकी आउटफिट पर खूब जच रहा है। वह इस खूबसूरत आउटफिट में सच में किसी परी से कम नहीं लग रही थी।
रैंप वॉक करते जिम सरभ।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP