शादी के दो दिन बाद ईशा अंबानी-आनंद पीरामल ने मुंबई के जियो गार्डन में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। रिसेप्शन में सभी सितारों का ग्लेमरस लुक देखने को मिला। अगर आप भी कोई वेडिंग अटेंड करने वाली है लेकिन आप आउटफिट्स सिलेक्ट नहीं कर पा रही तो बी-टाउन एक्ट्रेसेज के इन लेटेस्ट लुक से आइडिया ले सकते है।
पर्पल लहंगे में ईशा देओल
एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने पति के साथ रिसेप्शन में एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने पर्पल एंड गोल्डन लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की। वहीं उनके पति ब्लेक सूट में नजर आए।
ब्लेक साड़ी में सागरिका घाटगे
ईशा अंबानी की रिसेप्शन पार्टी में सागरिका घाटगे भी अपने पति के साथ पहुंची। इस दौरान उन्होंने Faabiiana की ब्लेक साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत स्टाइल स्ट्रेपी स्टाइल ब्लाउज कैरी किया।
पिंक फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ईशा अंबानी की रिसेप्शन में पिंक फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहन कर पहुंची जिसके साथ उन्होंने प्लेन पिंक ब्लाउज वियर किया।
येलो इंडो-वेस्टर्न लहंगे में दिया मिर्जा
एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी अपने पती के साथ रिसेप्शन अटेंड करने पहुंची। उन्होंने येलो कलर के वन शोल्डर टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी।
व्हाइट लहंगे में एकता कपूर
एकता कपूर ने अपनी फैमिली के साथ रिसेप्शन में एंट्री ली। उन्होंने व्हाइट चिकनकारी वर्क डिजाइनर लहंगा पहना जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी।
लाइट पिंक लहंगे में नीता अंबानी
बेटी ईशा अंबानी की रिसेप्शन में नीता अंबानी लाइट पिंक व गोल्डन साड़ी स्टाइल लहंगे में पहुंची, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं मुकेश अंबानी ब्लेक सूट में नजर आए।
स्काई ब्लू लहंगे में तारा शर्मा
तारा शर्मा ईशा की रिसेप्शन में स्काई ब्लू लहंगा पहनकर पहुंची जिसके साथ उन्होंने रफ्फल नेट दुपट्टा कैरी किया और लाइट ज्वेलरी से अपनी लुक को कंप्लीट किया।
फैमिली के साथ सिंगर अदनान सामी
सिंगर अदनान सामी अपनी फैमिली के साथ रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे। उनकी पत्नी ने मल्टी कलर एथनीक ड्रेस पहनी जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी।