24 APRWEDNESDAY2024 7:10:47 PM
Nari

एक्टिंग में सुपरस्टार इन दीवाज की जानिए 12वीं की Percentage रिपोर्ट, एक हो गई थी फेल

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 02 May, 2019 06:30 PM
एक्टिंग में सुपरस्टार इन दीवाज की जानिए 12वीं की Percentage रिपोर्ट, एक हो गई थी फेल

CBSE यानी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई 12वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।  ज्यादातर स्टूडेंट्स12th के रिजल्ट के बाद अपने करियर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इस सिचुएशन से बॉलीवुड व टीवी स्टार्स भी गुजर चुके हैं। चलिए आज हम आपको इस पैकेज में बताते हैं कि आपके फेवरेट सितारों के 12th में कितने परसेंट मार्क्स आए थे। 

 परिणीति चोपड़ा 

सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की। परिणीति पढ़ाई में टॉपर थी। उन्होंने 12वीं में टॉप किया था। 

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी पढ़ाई में अव्वल थी। उन्होंने 12वीं में 78% मार्क्स हासिल किए थे।
PunjabKesari

 कृति सेनन

अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने वाली कृति को12वीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई नोएडा से की थी। 

अमीषा पटेल

अमीषा ने मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कोनोन स्कूल में पढाई की। उन्हें डिग्री में गोल्ड मेडल मिला था। 
PunjabKesari, amisha patel

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड व हॉलीवुड में नाम कमाने वाली दीपिका ने 12वीं तो पास की लेकिन कभी कॉलेज नहीं गई। 

 पूजा बनर्जी

सीरियल कसौटी जिंदगी 2 में अनुराग की बहन का करिदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने 10वीं में 86% तो 12वीं में 90% मार्क्स प्राप्त किए। 

 कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत 12वीं में केमेस्ट्री में फेल हो गई। फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग में अपना करियर बनाया। 
PunjabKesari

अनुष्का शर्मा

रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का स्कूल टाइम टॉपर थी। 

Related News