मुंबई में 5 दिन (21 से 25 अगस्त) तक चलने वाले लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव की ओपनिंग मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने की जिनकी न्यू कलेक्शन 'Maahrumysha' की शोस्टॉपर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ रही। ब्लैक लहंगे में कैटरीना ने फैंस का दिल खूब जीता। कैट को कैट मगर बाकी कई सितारे भी मनीष मल्होत्रा का शो देखने पहुंचे जिन्होंने उनकी के डिजाइनर किए एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहनें। चलिए देखते हैं किसका लुक सबसे बेस्ट दिखा। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ब्लैक शिमर साड़ी पहनकर पहुंची जिसके साथ उन्होंने मैचिंग बेकलेस ब्लाउज कैरी किया।
करिश्मा के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृिता अरोड़ा भी नजर आई जो आइवरी कलर का डीप क्लीवेज गाउन पहनकर पहुंची।
वहीं पूजा हेगड़े हैवी पैस्सल लहंगे के साथ हॉल्टर ब्लाउज में काफी सेक्सी नजर आईं।
एक्ट्रेस जाह्नवी की बहन खुशी कपूर भी शो अटेंड करने पहुंची। खुशी ऑलिव कलर की रफ्फल स्कर्ट के साथ वी नेक क्रॉप टॉप पहनें नजर आईं।
अभिनेत्री सोफी चौधरी ग्रीन इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में जलवा बिखेरा।
दिया मिर्जा ने ग्रे साड़ी के साथ बेकलेस ब्लाउज कैरी कर किया फैंस को इम्प्रेस।
अथिया शेट्टी भी काफी समय बाद फैशन शो के रेड कार्पेट पर नजर आईं।
डेजी शाह भी पैस्टल कलर की साड़ी पहनकर पहुंची।
'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' में नज़र आ चुकी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर व्हाइट अनारकली में नजर आईं।