मशहूर प्रोड्यूसर दिनेश विजान 13 दिसंबर को प्रमिता तंवर से शादी कर चुके हैं। यह शादी प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें दिनेश विजान के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। मगर शुक्रवार यानी 14 दिसंबर की शाम को उन्होंने कॉकटेल पार्टी रखी जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। सभी सितारों का ग्लेमरस लुक देखने को मिला।
आप इस पार्टी में बी-टाउन सेलेब्स के आउटफिट से आइडिया ले सकते है। आइए देखते है कॉकटेल पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें।
कृति सेनन ने फैशन लेबल ज़ारा उमग्रीर का डार्क ग्रीन कलर लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने मैचिंग जेमस्टोन वाला चौकर नेकलेस व ईयररिंग्स ट्राई किए।
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी बहन समीक्षा के साथ एंट्री ली। भूमि रेड कलर के डीप वी-नेक गाउन में स्टनिंग नजर आईं तो समीक्षा ब्लेक साड़ी में काफी खूबसूरत दिखीं।
व्हाइट चिकनकारी वर्क लहंगे में जाह्नवी कपूर भी काफी गॉर्जियस दिख रही हैं।
एक्ट्रेस वाणी कपूर डिजाइनर Falguni Shane Peacock के ऑफ शोल्डर पैस्टल गाउन में सेक्सी दिखीं।
नेहा शर्मा Joao Rolo couture के ब्लेक रफ्फल ट्रांसपेरेंट गाउन में नजर आईं।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने Kamalesh Sathiyanarayanan की ग्रे एंड गोल्डन कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने पर्ल व कुंदन चौकर स्टाइल नेकलेस पहना। इसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही थी।
दिव्या खोसला कुमार पिच एंड ब्लेक रफ्फल ड्रेस में काफी बोल्ड दिखीं।
लाइट ब्लू लहंगे में मौनी रॉय का स्टनिंग लुक दिखा। लहंगे के साथ उन्होंने पोटली बैग कैरी किया।
फैशन लेबल RIXO की वाइन रेड मेटेलिक ड्रेस में सेलिब्रिटी अनन्या पांडे काफी खूबसूरत लग रही हैं।
हॉट रेड कलर की रफ्फल साड़ी में सेलिब्रिटी का स्टनिंग अंदाज देखने को मिला।