24 APRWEDNESDAY2024 11:03:00 PM
Nari

बॉलीवुड की उम्रदराज दुल्हनें, किसी ने 50 तो किसी ने 60 की उम्र में लिया शादी का फैसला!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 20 Nov, 2019 02:58 PM
बॉलीवुड की उम्रदराज दुल्हनें, किसी ने 50 तो किसी ने 60 की उम्र में लिया शादी का फैसला!

एक रिसर्च के मुताबिक, शादी की सही उम्र 25 से 30 होती है, इसलिए कहा जाता है कि शादी सही उम्र में कर लेनी चाहिए। ना ही ज्यादा छोटी उम्र और ना ही ज्यादा बड़ी उम्र क्योंकि जल्दबाजी या फिर उम्र ढल जाने के बाद शादी करने के अपने ही नुकसान है। मगर आज के समय में हर किसी को खुद का करियर बनाने की चिंता होती है। ऐसे में कोई भी जल्दबाजी में शादी करके खुद को जिम्मेदारियां में बांधना पसंद नहीं करता, खासकर लड़कियां। बात अगर लड़कियों की हो रही है तो बॉलीवुड में भी कई ऐसी एक्ट्रेसेज है जिनमें से किसी ने 40 प्लस तो किसी 60 प्लस के बाद शादी रचाईं। चलिए जानते है उन अभिनेत्रियां के नाम।    

 

PunjabKesari,Nari

शुरूआत करते है एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से...'कल हो ना हो', 'वीर जारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों देने वाली प्रीति ने लंबे समय तक बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया लेकिन 29 फरवरी 2016 को जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी की रचाईं। बता दें कि जिस वक्त उन्होंने शादी की तब प्रीति की उम्र 41 साल थी।

उर्मिला मातोंडकर

 

PunjabKesari,Nari

'रंगीला', 'जुदाई' जैसी फिल्मों में अपने स्टाइल का जादू बिखेरने वाली उर्मिला ने बहुत कम उम्र ही कई लोगों को अपना दीवाना बनाया। मगर शादी उन्होंने 42 साल की उम्र में कीं। उर्मिला ने बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की जोकि एक प्राइवेट सेरेमनी थी।

नीना गुप्ता

PunjabKesari,Nari

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' से चर्चाओं में आई एक्ट्रेस नीना गुप्ता की लाइफ तो हमेशा से चर्चा में रही। इतना ही नहीं उन्होंने लंबे समय तक वंस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया लेकिन शादी उन्होंने 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा से रचाईं।

मनीषा कोइराला

PunjabKesari,Nari

मनीषा कोईराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की थी। बता दें कि जब उन्होंने शादी की तब उनकी उम्र 40 साल की थीं। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और शादी के दो साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया।

सुहासिनी मुले

PunjabKesari,Nari

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुहासिनी मुले भी उम्रदराज दुल्हन की लिस्ट में शामिल हैं। सुहासिनी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं लेकिन शादी उन्होंने 60 साल से ज्यादा की उम्र में की। दरअसल, कहा जाता है कि पहले रिलेशनशिप के टूट जाने के बाग वो सिंगल रही लेकिन इसके बाद 16 जनवरी 2011 में सुहासिनी ने अतुल गुड्डू से शादी कर ली।

 

Related News