बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी स्टार के अफेयर की बातें सुनने को मिल ही जाती है। किसी एक्टर और एक्ट्रेस का नाम अफेयर को लेकर कब चर्चा में आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई स्टार ऐसे हैं जो अपने अफेयर के बारे में खुलकर इजहार करते हैं वहीं कुछ इसे सीक्रेट रखते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका नाम कई हस्तियों से जुड़ चुका है।
बिपाशा बसु
मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली बिपाशा बसु का अफेयर डीनो मोरिया, जॉन अब्राहम जैसे कई स्टार से रहा। जॉन अब्राहम के साथ बिपाशा का अफेयर 10 साल तक चला लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। 2016 में बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की।
करीना कपूर खान
बेबो यानि की करीना कपूर का अफेयर भी कई स्टार के साथ रहा। पहले उनका अफेयर ऋतिक रोशन के साथ रहा फिर फरदीन खान के साथ। वहीं, शाहिद और करीना का अफेयर काफी पॉपुलर भी था लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। बाद में करीना ने सैफ अली खान के साथ शादी की।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अफेयर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ रहा। रणबीर कपूर के साथ दीपिका के अफेयर के काफी चर्चे रहे लेकिन बाद में ये अलग हो गए। एमएस धोनी, युवराज सिंह, निहार पंड्या, उपेन पटेल, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या, मुजमिल इब्राहीम और उनके बचपन के दोस्त रवि चौहान के साथ दीपिका के अफेयर की खबरें थीं।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड व हॉलीवुड दोनों में छाई हुई है। प्रियंका ने पिछले साल निक जोनस के साथ शादी की। शादी से पहले प्रियंका का असीम मर्चेंट, हर्मन बवेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और टॉम हिडिल्सन के साथ नाम जुड़ा।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इससे पहले उनका नाम वरुण धवन, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, बिजनेसमैन कवीन मित्तल, अली ददारकर और उनके बचपन के दोस्त रमेश दुबे के साथ जुड़ चुका है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। शादी से पहले उनका नाम जोहेब युसूफ, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, सुरेश रैना और अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा।