25 APRTHURSDAY2024 10:42:22 PM
Nari

रेखा से लेकर करीना तक, एक्ट्रेस यूं करती हैं बालों की केयर

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 03 Oct, 2018 05:07 PM
रेखा से लेकर करीना तक, एक्ट्रेस यूं करती हैं बालों की केयर

बॉलीवुड दीवाज की तरह शाइनी और लंबे बाल पाने की चाहत हर लड़की की होती है। इन्हें देखकर अक्सर दिमाग में यह बात आती हैं कि शाइनी बालों के लिए ये महंगे ट्रीटमेंट लेती होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीवाज कोई बड़े ब्रांड के कॉस्मेटिक नही बल्कि हमारी तरह ही आसानी से घर में मिलने वाली चीजों का ही इस्तेमाल करती हैं। जी हां, अपनी बालों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए ये घरेलू तरीके अपनाती हैं। 

1. आलिया भट्ट 
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट बालों के लिए अपनी डाइट में विटामिन-ए शामिल करती है। इसी के साथ वह बालों को गंदगी से दूर रखने के लिए हर दूसरे दिन वॉश करती हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा
PunjabKesari
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बालों के लिए दही और नींबू से बने हेयरपैक का इस्तेमाल करती है। हर हफ्ते वह बालों में कंडीशनिंग मास्क अप्लाई करती है।

3. जैकलिन फर्नांडीस
PunjabKesari

बालों को मजबूत बनाने के लिए वह डाइट में पालक, कद्दू और सीफूड लेती है। इसी के साथ वह दो हफ्ते बाद हेयर स्पा करवाती है। 

4. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के शाइनी हेयर का राज है मसाज। वह नारियल तेल से बालों की मालिश करती है। 
PunjabKesari

5. करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर बादाम, कैस्टर, नारियल और ऑलिव ऑयल को मिलाकर बालों की मसाज करती है। 

6. माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी बालों को हेल्दी रखने के लिए मयोनीज और केले से बने कंडीशनर का इस्तेमाल करती है। 

7. कैटरीना कैफ 
PunjabKesari

बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैटरीना कैफ आयरन सप्लीमेंट लेती है। इसी के साथ वह रोज हेयर मसाज करती है। 

8. रेखा
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है। वह दही, शहद और अंडे से बने हेयरपैक यूज करती है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News