क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम ना सिर्फ बॉलीवुड हसीनाओं में बल्कि आम लड़कियों में खूब देखने को मिलती है। क्रिसमस पार्टी के लिए आम लड़कियां भी इस थीम के कपड़े पहनती हैं। हालांकि आजकल लड़कियां रैड, ग्रीन या व्हाइट से हटकर भी कुछ पहनना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ बॉलीवुड स्टाइल गाउन दिखाएंगे, जिससे आप भी अपनी क्रिसमस पार्टी के लिए आइडियाज ले सकती हैं। चलिए देखते हैं बॉलीवुड दीवाज के कुछ स्टाइलिश गाउन...
सबसे पहले बात करते हैं सारा अली खान की, जो हाल ही में 'किड्स च्वाइस अवॉर्ड 2019' फंक्शन में कलरफुल गाउन पहनकर पहुंची। अगर आप कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं तो सारा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
'किड्स च्वाइस अवॉर्ड 2019' के दौरान ही कृति सैनन भी रैड कलर के गाउन में दिखीं। उनका यह लुक भी क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट है।
वहीं ऐश्वर्या के इस रैड गाउन से भी आप क्रिसमस पार्टी के लिए आइडिया ले सकती हैं।
अगर आप व्हाइट पहनने की सोच रही हैं तो आलिया का यह गाउन बिल्कुल परफेक्ट है, जो आपको ग्लैमर्स लुक देगा।
ग्रीन पहनना चाहती हैं तो एक्ट्रेस कैटरीन कैफ और सोनम कपूर से आइडिया ले सकती हैं।
करीना के ये गाउन भी क्रिसमस पार्टी में आपको स्टाइलिश दिखाएंगे।
कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस भूमि से आइडिया ले सकती हैं।
अनन्या पांडे के गाउन भी क्रिसमस पार्टी के लिए परपेक्ट हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP