बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस खुद को फिट और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती। जहां फिट रहने के लिए वह जिम में घंटों पसीना बहाती हैं वहीं ग्लोइंग स्किन के लिए वह महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों को फॉलो करती हैं। मगर इसके अलावा उनकी खूबसूरती का एक और सीक्रेट हैं हेल्दी व समय पर ब्रेकफास्ट करना। शिल्पा से लेकर करीना कपूर तक, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुकीं है कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज हैल्दी ब्रेकफास्ट है।
क्यों जरूरी है सुबह का Breakfast?
एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से शिल्पा शेट्टी तक ने अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए बताया कि वह ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या खाती हैं, जिससे उनकी स्किन में ग्लो आता है। उन्होंने कहा ब्रेकफास्ट ना सिर्फ आपकी स्किन में ग्लो लाता है बल्कि कई त्वचा संबंधित समस्याओं को भी कम करता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को स्टार्ट करने और दिनभर एनर्जी देना का काम भी करता है।
चलिए आज हम आपको यही बताते हैं कि हैल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस नाश्ते में क्या खाना पसंद करती हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स का ब्रेकफास्ट सीक्रेट
शिल्पा शेट्टी
एक इंटव्यू में शिल्पा ने खुद बताया था कि उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज हैल्दी ब्रेकफास्ट हैं। वह नाश्ते में बादाम का दूध, उपमा और 2 अंडे खाना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, वह सुबह 10-11 बजे के बीच एक फल भी जरूर खाती हैं।
करीना कपूर खान
इंटव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि वह समय पर नाश्ता करने के साथ इस बात का ध्यान भी रखती हैं कि उसमें हैल्दी चीजें शामिल हो। ब्रेकफास्ट में वह 1 केला, एक कप कॉफी, 1 कटोरा मुसली, एक या दो परांठे और दही खाना पसंद करती हैं। बता दें कि करीना वेजिटेरियन है इसलिए उनकी डाइट में भी शाकाहारी चीजें ही शामिल होती हैं।
दीपिका पादुकोण
अपनी खूबसूरती और फिटनेस से लोखों लोगों के दिल में जगह बनाने वाली दीपिका नाश्ते में 2 एग व्हाइट लेना पसंद करती हैं। उन्हें सुबह लो-फैट मिल्क पीना भी पसंद है। इसके 2 घंटे बाद वो फ्रैश जूस या फल खाती हैं।
मलाइका अरोड़ा
ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका रोजाना ब्रेकफास्ट में फ्रेश मिक्स फ्रूट, एग व्हाइट, इडली, उपमा, पोहा और मल्टीग्रेन टोस्ट लेना पसंद करती हैं। इसके बाद एक गिलास वेजिटेबल जूस पीती हैं। यही कारण है कि 45 की उम्र में भी मलाइका बिल्कुल फिट एंड यंग दिखती हैं।
कैटरीना कैफ
खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन कैटरीना ब्रेकफास्ट में विटामिन युक्त और कम कार्बोहाइड्रेट भोजन जैसे सूप, सलाद, दही, मछली, चपाती और ग्रील्ड सब्जियों का सेवन करती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी अपनी डाइट में सफेद चीजें जैसे व्हाइट शुगर, पनीर, दूध, चावल आदि का सेवन नहीं करती। उनका कहना है कि यह सेहत के साथ स्किन को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उनके ब्रेकफास्ट में दूध और गेहूं के टोस्ट, ओट्स व फल शामिल होते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या कभी अपना नाश्ता करना नहीं भूलती हैं, फिर चाहे वह कितनी भी बिजी क्यों ना हो। वह अपने दिन की शुरूआत शहद, नींबू और गर्म पानी पीकर करती हैं। साथ ही नाश्ते में वह ब्राउन ब्रेड टोस्ट, ओट्स खाना पसंद करती हैं।
सोनम कपूर
नाश्ते में सोनम एवोकाडो, फल व सब्जियों का जूस और पी-प्रोटीन (Pea Protein) लेना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह कोलेजन सप्लीमेंट में जूस या कैप्लूस भी लेती हैं। साथ ही मिड मॉर्निंग में वह 1 कटोरी नट्स जरूर खाती हैं। इससे ना वह फिट रहती है बल्कि यह त्वचा को भी पोषण देते हैं।
आलिया भट्ट
सुबह नाश्ते में आलिया ऑमलेट या एग व्हाइट, सैंडविच और कई बार स्टीम्ड पोहा खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह हर 2 घंटे में कुछ न कुछ लेती हैं। चाय के समय वह बिना चीनी वाली 1 कप ब्लैक कॉफी या चाय पीना पसंद करती हैं।
परिणीति चोपड़ा
ग्लोइंग स्किन और पूरा दिन फ्रेश रहने के लिए परिणीति अपने दिन की शुरूआत गुनगुने नींबू पानी से करती हैं। ब्रेकफास्ट में वह 1 गिलास के दूध, मक्खन-ब्रेड, 2 एग व्हाइट और जूस पीना पसंद करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
खान पान को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी बिंदास है। उनका कहना है कि फिट रहने या ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरूरी है कि आप खुश होकर खाएं। बता दें कि देसी गर्ल ब्रेकफास्ट में आलू परांठा, देसी दाल रोटी खाना पसंद करती हैं।
मंदिरा बेदी
फिटनेस फ्रीक मंदिरा बेदी अपने दिन की शुरूआत 1 गिलास गर्म पानी पीकर करती हैं, जिससे बॉडी के साथ त्वचा भी डिटॉक्स होती है। इसेक अलावा वह नाश्ते में टोस्ट, वफल, कॉफी और अंडे लेना पसंद करती हैं।