बॉलीवुड फिल्मों में तो आपने बहुत-सी रॉयल फैमिलीज, राजा-रानी बेस्ड स्टोरीजदेखी होंगी। दीपिका ने भी फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती का रोल बखूबी निभाया था। उनकी लुक, बोलने के राजसी अंदाज ने हर किसी को खूब इंप्रेस किया था रील लाइफ में दीपिका का महारानी स्टाइल काफी अट्रेक्टिव दिखा लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें हैं, जो असल जिंदगी में रानियां है क्योंकि वह राजाओं-महाराजों की फैमिली से ताल्लुक रखती हैं हालांकि वो बात अलग है कि रॉयल फैमिली की होने से बावजूद भी इन एक्ट्रेस ने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। तो चलिए आज हम आपको रॉयल फैमिली से रिश्ता रखने वाली ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस से रूबरू करवाते हैं।
सोहा अली खान
यह तो सभी जानते हैं कि सैफ अली खान और सोहा अली खान भोपाल के पटौदी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। इनका शाही अंदाज किसी से छिपा भी नहीं है। पिता की मृत्यु के बाद सैफ अली खान को 2011 में 'पटौदी नवाब' बनाया गया।
अदिति राव हैदरी
अपनी अदाकारी और मासूमियत से सभी के दिल पर राज करने वाली अदिति का एक नहीं बल्कि दो राजघरानों से नाता है। बता दें कि अदिति के चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के पूर्व गवर्नर भी रह चुके हैं।
किरन राव
आमिर खान पत्नी किरन राव फिल्म निर्देशिका, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकीं है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि किरन के परदादा जे. रामेश्वर राव तेलंगाना के महाबुबनगर के महाराजा थे। इतना ही नहीं, रिश्ते में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इनकी कजिन लगती हैं।
सागारिका घाटे
'चक दे इंडिया गर्ल' और जहीर खान की पत्नी सागारिका की रगों में भी शाही खून दौड़ता है। वो कोल्हापुर के कहल राजघराने परिवार की बेटी हैं। उनके पिता विजय सिंह घटगे अब भी सत्ता संभाल रहे हैं।
भाग्यश्री
फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लोगों का दिल जीतने वाली भाग्यश्री रॉयल मराठी फैमिली से हैं। भले ही भाग्यश्री का फिल्मी करियर ज्यादा ना चला हो लेकिन उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन को आज भी राजा का सम्मान दिया जाता है।
सोनल चौहान
'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान भी मणिपुर के राजपूत शाही परिवार से आती हैं। उनके परदादा राजा रहे हैं। सोनल की फैमिली थोड़ी पुराने ख्यालात है लेकिन बावजूद इसके उन्होंने फिल्म इंडरस्ट्री में कदम रखा और अपनी पहचाई बनाई। हालांकि सोनल राजपूत के बजाए चौहान सरनेम का इस्तेमाल करती हैं।
रिया और राइमा सेन
रिया और राइमा भले ही बॉलीवुड में कुछ कमाल ना कर पाई हो लेकिन बंगाल में इंडस्ट्री में दोनों सफल अभिनेत्री हैं। बता दें कि रिया और राइमा भी त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से संबंध रखती हैं। इनकी दादी बरोडा के महाराज सायाजीराव गायकवाड की एकमीत्र सन्तान थीं। परदादी महाराजा सायाजीराव-3 की इकलौती बेटी थीं।
अलीशा खान
एक्ट्रेस अलीशा खान दिल्ली के नजदीक स्थित गाजियाबाद की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनकी फैमिली मोहम्मद नवाब गाजीउद्दीन खान से जुड़ी है। अलीशा आखिरी बार फिल्म 'माय हसबैंड वाइफ' में नजर आई थीं।