25 APRTHURSDAY2024 5:37:09 AM
Nari

बर्थडे पर जानें अनिल कपूर के सीक्रेट फिटनेस टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Dec, 2018 09:54 AM
बर्थडे पर जानें अनिल कपूर के सीक्रेट फिटनेस टिप्स

बॉलीवुड के दमदार एक्टर अनिल कपूर आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। जब भी बात फिट एंड फाइन एक्‍टर की आती है तो दिमाग में सबसे पहला नाम अनिल कपूर का आता है। वह अपनी फिटनेस और जोश से आज भी युवाओं को टक्कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी इस फिटनेस का राज आखिर है क्या। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि 62 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट एंड फाइन रखते हैं अनिल कपूर।

 

अनिल कपूर का वर्कआउट रूटीन

साइकलिंग भी है फिटनेस सीक्रेट

अनिल जी का फिटनेस सीक्रेट और कुछ नहीं बल्कि साइकिलिंग है, जिसकी तस्वीरें व वीडियों भी वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले भी उन्होंने एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता- थॉमस ए. एडिसन।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

"There is no substitute for hard work" - Thomas A. Edison #FitIndia #fitnessjunkie #fitspiration #workit

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on Oct 4, 2018 at 12:21am PDT

तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन

उनका कहना कि वह ज्यादा तनाव नहीं लेते और खुलकर जीने में विश्‍वास करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह दिन में वक्‍त मिलने पर मेडीटेशन भी करते हैं, जिससे तनाव उनके आस-पास भी नहीं फटकता।

 

हफ्ते में 6 दिन करते हैं एक्सरसाइज

62 साल की उम्र में भी अपने यूथफुल लुक के सीक्रेट का खुलासा करते हुए अनिल कपूर कहते है, 'मैं खूब पार्टी करता हूं और बहुत ज्यादा डिसिप्लिन लाइफ भी नहीं जीता। मगर हां, हफ्ते में 6 दिन एक्सरसाइज जरूर करता हूं। इसमें वेटलिफ्टिंग, कार्डियो और योगा शामिल है। साथ ही मैं स्विमिंग और हर दिन अलग-अगल स्पोर्ट्स भी खेलता हूं। वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक का सेवन करता हूं।'

PunjabKesari

रोजाना करते हैं जॉगिंग

फिट एंड फाइन रहने के लिए अनिल कपूर जॉगिंग करना नहीं भूलते। शूटिंग के दौरान भी वह सुबह जॉगिंग जरूर करते हैं, जिसकी वीडियों व फोटो भी वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

 

45 मिनट तक करते हैं हॉट योगा

अनिल कपूर योगा को स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी मानते हैं। वह रोजाना 10 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। इसके बाद 30-45 मिनट तक हॉट योगा करते हैं।

 

हमेशा अच्छा सोचो

अनिल कपूर की एनर्जी और यंग दिखने का मुख्य कारण है उनकी सकारात्मक सोच। वह हमेशा अच्छा सोचते हैं। उनका कहना है, 'मैं अभी भी अपने आपको 24 का समझता हूं और हमेशा कुछ नया ट्राई करने के लिए बेताब रहता हूं। मुझे खाली बैठना बिल्कुल पसंद नहीं।'

 

अनिल कपूर का हेल्‍दी शेड्यूल
प्रोटीन युक्‍त चीजों का करते हैं सेवन

यंग और कूल दिखने वाले अनिल कपूर के दिन की शुरूआत एक कप चाय के साथ होती है। इसके बाद वह प्रोटीनयुक्‍त नाश्‍ता करते हैं, जिसमें ओट्स, अंडे या ऑमलेट और फल शामिल होते हैं। लंच में भी वह बाहर की बजाए घर का भोजन की ही खाते हैं, जिसमें सलाद, फल, एक कटोरी दाल, रोटी और चावल आदि होते हैं।

 

डिनर में करते हैं चिकन का सेवन

डिनर में अनिल कपूर ग्रिल्‍ड फिश या चिकन खाना पसंद करते हैं। साथ ही वह मिक्‍स वेजीटेबल भी पसंद करते हैं। उनकी पसंदीदा डिश फिश करी है। 

PunjabKesari

मीठा से करते हैं परहेज

अनिल कपूर के अनुसार, फिट एंड फाइन रहने का सबसे अच्छा तरीका है मीठे से दूर रहो। उन्होंने कहा, 'आप जो खाते हैं उसका असर आपके शरीर के साथ-साथ चेहरे पर भी दिखता है इसलिए अच्छा खाएं और मीठे से दूर रहें। मीठा स्वास्थ्य और दिल, दोनों के लिए बहुत खतरनाक है। आप जितना कम मीठा आप लेंगे उतनी हेल्दी लाइफ आप जिओगे।'

 

सुबह उठते हैं जल्दी

उनका मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद लेने के साथ समय पर सोना और उठना भी बेहद जरूरी है। अनिल कपूर ने बताया, 'मैं रात 11 बजे तक मैं सो जाता हूं। यहीं वजह है की मैं ज्यादातर नाइट पार्टी में नजर नहीं आता हूं और मैं सुबह पांच बजे उठ जाता हूं।'

 

धूम्रपान और शराब से रहते हैं दूर

उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज यह भी है कि वह शराब नहीं पीते। उनका कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए धूम्रपान और शराब से दूर रहना ही बेहतर है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News