18 APRTHURSDAY2024 8:06:06 AM
Nari

ब्लैक मनी का गढ़ माने जाते हैं दुनिया के ये 7 देश!

  • Updated: 27 Dec, 2016 03:09 PM
ब्लैक मनी का गढ़ माने जाते हैं दुनिया के ये 7 देश!

काला धन यानि सरकार को बिना टैक्स दिए पैसा जमा करना। दुनिया में आज बहुत से देश ऐसे हैं जहां के लोग काला धन जमा करते हैं। देश को काले धन की वजह से बहुत नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसा पैसा देश के विकास और तरक्की में बाधा बनता है। दुनिया के बहुत से देशों में काला धन गैर कानूनी माना जाता है लेकिन वहीं दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जो काले धन का अड्डा माने जाते हैं। आइए जाने कौन से हैं ये देश

1. कैमेन आईलैंड
यहां पर खुले आम काले धन की जमाखोरी होती है क्योेंकि यहां पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं काटा जाता है। सामाजिक सुरक्षा और पेंशन के लिए भी कोई कानून नहीं है।हर कंपनी अपने काम और पैसे के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। यही कारण है कि यहां पर काले धन की जमाखोरी होती है। 

2. ओमान
ओमान में तेल के बहुत से भंड़ार है। आर्थिक रूप से यह देश समृद्ध है लेकिन काले धन के जमा करने में यह किसी से कम नहीं है। 

3. कतर
कतर के कानून के अनुसार कर्मचारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी 5 प्रतिशत के हिसाब से लगती है। यहां पर इनकम टैक्स रिफंड प्रॉपर्टी टैक्स नहीं है। इसी कारण काले धन की जमाखोरी बहुत ज्यादा है। 

4. बहमास
ब्लैक मनी की जमाखोरी में बहमास भी कम नहीं है। यहां पर किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता। 

5. कुवैत
टैक्स फ्री कंट्री होने के कारण यहां पर काले धन की जमाखोरी बहुत ज्यादा है। 

6. बहरीन
यहां पर सोशल इंश्योरेंस और एंप्लॉयमेंट टैक्स के अलावा और कोई टैक्स नहीं लगता। हर कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के लिए अपनी आय का 12 प्रतिशत टैक्स देते है लेकिन बहुत कम लोग यह टैक्स अदा करते हैं। 

7. बरमूडा
यहां पर इनकम टैक्स की पूरी तरह छूट है। कालेधन की जमाखोरी में यह देश सबसे आगे है। 


 

Related News