25 APRTHURSDAY2024 5:22:01 AM
Nari

B'Day Spl: बचपन में 'लेडी गुंडा' बुलाते थे लोग, इस एक्टर की वाइफ ने बदली किस्मत

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 07 Jan, 2019 09:53 AM
B'Day Spl: बचपन में 'लेडी गुंडा' बुलाते थे लोग, इस एक्टर की वाइफ ने बदली किस्मत

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज 40 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ। बर्थडे से पहले ही बिपाशा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेडरूम में डांस करती दिखाई दे रही हैं। 

बचपन में 'लेडी गुंडा' बुलाते थे लोग 

आज बिपाशा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। बिपाशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एपीजे हाईस्कूल से की। बाद में उनकी फैमिली कोलकाता शिफ्ट हो गई। बचपन में बिपाशा मोटी थी और स्कूल में प्यार से लोग उन्हें 'लेडी गुंडा' बुलाया करते थे। इस बात का खुलासा बिपाशा ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। 
PunjabKesari, Bipasha basu childhood image

पढ़ाई पूरी करने के बाद 1996 में बिपाशा ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्टर अर्जुन रामपाल की पत्नी और उस वक्त की सुपर मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने बिपाशा को गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल कॉन्टेस्टेंट में भाग लेने के लिए इनकरेज किया। बिपाशा यह कॉन्टेस्ट जीत लिया और लाइमलाइट में आ गई।
PunjabKesari, Bipasha basu image
लाइमलाइट में आने के बाद विनोद खन्ना ने अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'हिमालयपुत्र' में उन्हें लॉन्च करने का फैसला किया। उस समय बिपाशा 18 साल की थी इसलिए उम्र कम होने के कारण उन्होंने किरदार निभाने से मना कर दिया। 

 

फिल्म 'अजनबी' से किया बॉलीवुड में डेब्यू

साल 2001 में अब्बास-मस्तान की फिल्म 'अजनबी' के जरिए बिपाशा ने बॉलीवुड में एंट्री की। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बिपाशा को फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।
PunjabKesari, Bipasha basu wedding

बॉलीवुड की हॉरर क्वीन

बिपाशा ने 'राज', 'राज-3', 'क्रीचर-3डी', 'आत्मा' और 'अलोन' जैसी कई हॉरर फिल्मों में काम किया है। बिपाशा के आने के बाद ही बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का ट्रेंड लौटा। जिस वजह से उन्हें हॉरर क्वीन कहा जाता है। बिपाशा ने अपने से 4 साल छोटे एक्टर करण सिंह ग्रोवर से 2016 में शादी की थी हालांकि इससे पहले वह कई एक्टर्स को डेट कर चुकी है। 

Related News