बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला का आज जन्मदिन है। भूमिका का जन्म 21 अगस्त 1978 में दिल्ली में हुआ था। वह आर्मी परिवार से है। भूमिका को प्यार से घरवाले गुड़िया बुलाते थे। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए 1997 में मुंबई आई। भूमिका ने अपने करियर की शुरूआत तेलुगु फिल्म 'युवाकुड़ु' से की। साउथ में फिल्में करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में किस्मत आजमाई।
भूमिका ने फिल्म 'तेरे नाम' से सलमान खान के साथ डेब्यू किया। सलमान के साथ लोगों ने भूमिका को काफी पसंद भी किया। फिल्म सुपरहिट रही लेकिन सलमान के साथ डेब्यू करने के बावजूद वह कामयाब नहीं हो पाई। फिल्मों में सफलता न मिलने पर भूमिका ने अपने ही योग टीचर भरत ठाकुर से शादी कर ली। शादी से पहले दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। शादी के 7 साल बाद भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया।
बेटे को जन्म देने के बाद 2016 में 'द अनटोल्ड स्टोरी: एमएस धोनी' फिल्म से वापसी की। इन दिनों भूमिका अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP