25 APRTHURSDAY2024 1:22:23 AM
Nari

Watch Video: डेंगू से पीड़ित भारती ने अस्पताल से बताया अपना हाल

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 25 Sep, 2018 05:50 PM

कॉमेडी से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अस्पताल में है। दरअसल, भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया डेंगू का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। 

दोनों के शरीर में प्‍लेटलेट्स की कमी होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। फिलहाल भारती की तबीयत आगे से ठीक है। हाल में ही भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह पहले से ठीक है और उन्होंने अपने फैन्स से मैसेज का जवाब न देने के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वह एक दो दिन में घर वापिस आ जाएगी। साथ में भारती ने कहा कि वो अपने फैंस से मिली ढेर सारी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद कहना चाहती है।

वीडियो में भारती ने कहा कि डेंगू से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें और खुद को मच्छरों से दूर रखें। खबरों की मानें तो भारती सिंह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ 'बिग बॉस 12' में एंट्री लेने वाली थी। सलमान ने खुद इस बारे में जानकारी दी थी लेकिन वह रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनी। 
 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News