16 APRTUESDAY2024 5:38:29 PM
Nari

अपने से 7 साल छोटे ब्वॉयफ्रैंड से शादी कर रही है भारती!

  • Updated: 22 Feb, 2017 06:42 PM
अपने से 7 साल छोटे ब्वॉयफ्रैंड से शादी कर रही है भारती!

रिलेशनशिप:  कॉमेडी के लिए फैमेस भारती सिंह के कैरेकटर लल्ली को लोगों ने खूब पसंद किया। पिछले कुछ साल पहले सुनने को मिला था कि भारती ने कॉमेडी सर्कस के लेखक हर्ष लिम्बचिया से गुपचुप सगाई कर ली थी। वहीं खबरें ये भी आ रही है कि अब वह 2017 में शादी करने वाली है। सुनने को मिला है कि भारती जिनसे शादी करने जा रही वह उनसे 1 या 2 नहीं बल्कि उम्र में 7 साल छोटा हैं। वह काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक ही लाइन में काम करते हुए इनमें प्यार हुआ। 

भारती का कहना है कि शादी की अभी डेट डिसाइड नहीं की गई है लेकिन वह 2017 के अंत के महीने जैसे नवंबर-दिसंबर में शादी जरूर कर लेगी। भारती ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित है। इतना ही नहीं, वह शादी की सभी रस्में जैसे  मेहंदी, हल्दी को लेकर काफी एक्साइटेड है। भारती नें अपनी प्री वैडिंग की तैयारियां अभी से करनी शुरू कर दी है। 

 

- भारती का ब्वॉयफ्रैंड हर्ष भले ही, उनसे छोटा है लेकिन उनका माना है कि प्यार में उम्र का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। 

 

- कॉमेडी शोज के स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिम्बचिया अक्सर अपनी फोटोज भारती के साथ सोशल साइट्स पर भी शेयर करते है।

 

- इन फोटोज में उनका एक-दूसरे के लिए प्यार साफ-साफ दिखाई देता है। 
 

Related News