लाफ्टर क्वीन के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली भारती सिंह ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रैंड हर्ष लंबाचिया से शादी कीं। उनके फैंस को सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हर रस्म को देखने का मौका मिला।भारती शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ वेलेंटाइन डो वीक सेलिब्रेट कर रहीं है। उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हर्ष के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैंं। जिसमें वे दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
आपको बता दे कि यूरोप में हनीमून के बाद यह शादी शुदा जोड़ा वापिस लौट आया है। इन तस्वीरों में भारती ने पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जिस पर पिंक कलर के ही गुलाब बने हुए हैं। जो इस खास मौके के लिए एक दम परफैक्ट लग रही है।
इसके साथ ही उनके पति ने भी पैस्टल कलर का बंदगला स्टाइल ब्लेजर पहना हुआ है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट बहुत अच्छा लग रहा है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP