19 APRFRIDAY2024 10:04:17 PM
Nari

कर्नाटक घूमने का कर रहे हैं प्लान तो जरूर लें इन 7 चीजों का मजा

  • Updated: 01 Jul, 2018 02:48 PM
कर्नाटक घूमने का कर रहे हैं प्लान तो जरूर लें इन 7 चीजों का मजा

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ज्यादातर लोग हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। ऐसे में गर्मी का मजा लेने के लिए तर्नाटक भी बेस्ट ऑप्शन है। दक्षिण भारत का यह राज्य पर्यटन की दृष्टि से दुनियाभर में फेमस है। कर्नाटक में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें है, जो टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करती हैं। यही कारण है कि गर्मियों में घूमने के लिए यहां टूरिस्ट लाखों की संख्या में आते हैं। आज हम आपको कर्नाटक की कुछ ऐसी खूबसूरत और फेमस प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्‍हें देखें बिना इस शहर का मजा लगभग अधूरा हैं। तो आइए, जानते हैं यहां के मशहूर और खूबसूरत जगहों के बारे में।

PunjabKesari

1. हम्पी
अपने पुराने मंदिरों के लिए दुनियाभर में मशहूर कर्नाटक में घूमने का अलग ही मजा है। यूनेस्कोकी विश्व विरासत स्थलों में शामिल हम्पी का मंदिर कर्नाटक की सबसे खूबसूरत प्लेस है। हम्पी की गोल चट्टानों और टीलों पर बने मंदिर, तहखाने, पानी का खंडहर, बड़े-बड़े चबूतरे और 500 वास्तुशिल्प संरचनाएं टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करती है।

PunjabKesari

2. जोग फॉल्स
गर्मियों में ठंडक का मजा लेने के लिए आप कर्नाटक के जोग फॉल्स का लुख्त उठा सकते हैं। अरब सागर से मिलने वाले इस झरने का पानी बिजली बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। भारत के इस दूसरे सबसे ऊंचे झरने से छलांग लगाने का मजा भी आपको जिंदगीभर याद रहेगा।

PunjabKesari
PunjabKesari

3. मंगलौर का खाना
टूरिस्ट प्लेस के साथ-साथ इस शहर का खाना भी दुनियाभर में मशहूर है। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्ट भी यहां का खाना खाए बिना नहीं जाते। यहां का खाना जैसे कोरी रोटी, नीर डोसा, पिट रोड, दुकरा मांस और खली आदि खास नारियल डालकर बनाया जाता है। यहां के खाने का स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
PunjabKesari

4. चन्नापटना खिलौने
घर की सजावट के लिए आप यहां के स्पैशल खिलौने ले सकते हैं। लकड़ी के बने ये रंग-बिरंगे खिलौने आपको पूरे भारत में कहीं देखने को नहीं मिलेंगे। आप चाहे तो यहां के खिलौने जैसे घर, जानवर, खिलौने, गाड़ियां, कर्नाटक के स्थानिय नृतक, दूल्हा-दुल्हन आदि किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

5. नंदी हिल्स
कर्नाटक का सबसे मशहूर और ऐतिहासिक हिल स्टेशन है- नंदी हिल्स। नंदी हिल्स के नाम से फेमस पहाड़ की एस चोटी पर एख प्राचीन किला भी बना हुआ है। नंदी हिल्स, ऊबड़-खाबड़ और घुमावदार रास्ते के कारण से बाइकर्स राइड के लिए काफी मशहूर है।

PunjabKesari
PunjabKesari

6. अगुंबे
अगुंबे जिसे दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहा जाता है, मानसून सीजन के लिए काफी फेमस है। बारिश का मजा लेने के लिए फेमस इस हिल स्टेशन में आप रेनफॉरेस्ट का भी मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

7. Mullayanagiri Trek
अगर आप ट्रैकिंग का मजा लेने  चाहते हैं तो कर्नाटक के इस सबसे ऊंचे पीक प्वाइंट पर जा सकते हैं। साउथ कर्नाटक की यह हिल्स ट्रैकिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News