19 APRFRIDAY2024 10:47:47 AM
Nari

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर अगर अपनाते रहेंगे ये 10 घरेलू टिप्स

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 13 Apr, 2019 03:38 PM
घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर अगर अपनाते रहेंगे ये 10 घरेलू टिप्स

गर्मियां आते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता हैं। मच्छरों की आवाज से न सिर्फ नींद खराब होती हैं बल्कि इनके काटने से मलेरिया, डेंगू या अन्य कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में मच्छरों को दूर भगाने के लिए हम ओडोमोक्स, कॉयल या नए-नए तरीके अपनाते हैं। मगर इनकी कैमिकल्स युक्त स्मैल से शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचता हैं। ऐसे में आप घरेलू तरीके अपना सकते है और आसानी से मच्छरों को घर से बागर भगा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं घरेलू उपाय के बारे बताते हैं जिनकी महक से मच्छर तुरंत बाहर की तरफ भागते हैं।   

 

नीम केरोसीन लैम्प

1 छोटे लैम्प में मिट्टी का तेल और 30 बूंदे नीम के तेल की डालें। फिर इसमें 2 टिक्की कपूर, 2 ग्राम नारियल को पसकर तेल में मिला लें। फिर इस लैम्प को जलाने से सारे मच्छर भाग जाएगे। 

 

अजवाइन

अजवाइन को बारीक पीस लें। अब इसमें समान मात्रा में सरसों का तेल मिलाकर गत्ते के टुकड़े से अच्छे से डुबो कर कमरे के चारों और ऊंची सी जगह पर रख दें। ऐसा करने से सभी मच्छर घर से बाहर भाग जाएगे। 

 

नारियल तेल

नारियल तेल में नीम का तेल डालकर इसका दिया जलाएं। इसकी दुर्गंध से सभी मच्छर भाग खड़े होंगे। आप चाहे तो कोयले पर संतरे के छिलके डाल दें। इससे जो धुंआ निकलेगा और मच्छर घर से बाहर हो जाएंगे। 

 

नीम की पत्तियां 

नीम के पत्तों तो जलाने से उसका जो धुंआ निकलता हैं इससे भी मच्छर एकदम से भाग जाते हैं क्योंकि यह इस स्मैल को बर्दाश्त नहीं कर पाते जिस वजह से घर से भाग निकल जाते हैं। 

 

गेंदे का फूल

गेंदे के फूलों की खुशबू न सिर्फ आपको ताजगी का एहसास करवाती हैं बल्कि इससे मच्छर भी घर से कोसो दूर रहते हैं। इसलिए अपने बेडरूम में गेंदे को फूल लगाएं। आप चाहे तो अपने बगीचे में भी गेंदे का पौधा लगा सकते है, इससे गॉर्डन खूबसूरत भी लगेगा और मच्छरों से छुटकारा भी मिलता रहेगा।

 

नींबू और लौंग

नींबू और लौंग की मदद से भी आप मच्छरों को घर से दूर रख सकते हैं। इसके लिए आप नींबू को काटकर आधा कर लें। फिर इस आधे नींबू पर एक दर्जन लौंग खोसकर अपने बिस्तर के आप रख लें। इससे मच्छर नहीं काटेंगे और आप चैन की नींद भी ले पाएंगे। 

 

कपूर

अक्सर लोग मक्खी- मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए कॉइल जलाते हैं। कॉइल जलाने की जगह पर आप कपूर का टुकड़ा भी जला सकते हैं। कूपर को जलाकर कमरे में 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एेसा करने से यह घर से दूर भाग जाएंगे।

 

लहसुन

लहसुन की कलियों को घर की चारों दीवारों के कोने पर या जहां मच्छर और मक्खियां ज्यादा होती हैं, वहां पर रख दें। इसकी महक से भी मच्छर घर के आस-पास नहीं भटकते। आप चाहे तो लहसुन की कलियों को पीसकर भी घर में इसका छिड़काव कर सकते हैं।

 

लैवेंडर 

लैवेंडर एक ऐसा फूल है जो गर्मियों के मौसम में आसनी से घर पर उगाया जा सकता है। यह बगीचे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही मक्खी- मच्छरों को घर से बाहर रखता है क्योंकि इसकी तेल महक मच्छरों से सहन नहीं होती। 

 

इन तरीकों से भी मच्छरों को रखें दूर 

सोयाबीन के तेल को पूरी बॉडी पर लगाकर मसाज करने से मच्छर नहीं काटते। 
तुलसी के पत्तों का रस बॉडी पर लगाकर सोने से भी मच्छर आसपास नहीं आते। 
सरसों का तेल लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं। 
लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर स्किन पर लगाएं। 
 

Related News