18 APRTHURSDAY2024 1:23:13 PM
Nari

मोमोज-काठी रोल खाकर दूर रखें डिप्रेशन

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 15 Oct, 2018 11:37 AM
मोमोज-काठी रोल खाकर दूर रखें डिप्रेशन

तनाव गंभीर बीमारी है, जिसकी चपेट में एक बार आने से इंसान इसके अंदर धंसता ही जाता है। शुरुआत में ही इस ओर ध्यान दिया जाए तो डिप्रेशन से राहत पाई जा सकती है। विशेषज्ञ इसके लिए खान-पान बदलने की सलाह देते हैं। खुश रहने के लिए जरूरी है कि अपनी पसंद के खाने में पौष्टिकता लाई जाए। आइए जानें खाने की किन-किन चीजों से हमारा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 


1. मोमोज
मोमोज को स्नेक्स में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों में पत्ता गोभी,गाजर,लहसुन,प्याज,टमाटर,अदरक आदि शामिल हैं। ये चीजें जब भाप द्वारा पकाई जाती हैं तो पौष्टिकता ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे दिमाग को भरपूर ऊर्जा के साथ-साथ हेल्थ भी अच्छी रहती है। इससे डिप्रेशन से काफी हद तक राहत मिलती है।
PunjabKesari

2. रोल 
बच्चे रोटी खाने में आनाकानी करते हैं लेकिन काठी रोल,वेज,एग या फिर नॉन वेज रोल उनकी पसंद है। इसमें रोटा या परांठे में पनीर,हरी सब्जियां, मेयोनीज,सलाद के पत्ते, अंकुरित अनाज आदि डाला जाता है। इसे खाने से दिमाग को ताजगी मिलती है, काम में मन लगने लगता है और ऊर्जा का संचार होता है। 
PunjabKesari

3. फलियां
सब्जियों में फलियां दिमाग के लिए बहुत लाभकारी हैं। ये आंतों को स्वस्थ रखकर खून के संचार में वृद्धि करती हैं। इसके अलावा पत्तेदार साग-सब्जियां,पालक,गोभी भी मूड को अच्छा रखने का काम करते हैं। 
PunjabKesari
4. बेरी और नट‌्स
सब्जियों के अलावा फ्रूट्स और नट्स भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेस्ट हैं। बेटी और नट्स को आहार में जरूर शामिल करें। 
PunjabKesari
5. साबुत अनाज
साबुत अनाज का सेवन आप चाट या सलाद के रूप में भी कर सते हैं। विटामिन बी का स्त्रोत साबुत अनाज तनाव, अवसाद और चिड़चिड़ाहट को दूर करता है। 

PunjabKesari
 

Related News