23 APRTUESDAY2024 6:54:34 AM
Nari

आंखों की रोशनी बढ़ाएंगी ये एक्सरसाइज

  • Updated: 20 Dec, 2017 12:19 PM
आंखों की रोशनी बढ़ाएंगी ये एक्सरसाइज

आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज : आंखे सबसे अनमोल हैं, इससे हम दुनिया के खूबसूरत रंगों को देख सकते हैं। बढ़ती उम्र, शारीरिक कमजोरी या फिर अपनी कुछ गलतियों के कारण आंखों की रोशनी कम होनी शुरू हो जाती है। आंखें कमजोर होने से देखने में परेशानी होती है और एक बार अगर यह परेशानी आनी शुरू हो जाए तो बढ़ती ही जाती है। यहां तक की चश्मा लगाने का नौबत आ जाती है। इससे बचने के लिए विटामिन ए युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कुछ एक्सरसाइज से भी आंखों का रोशनी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानें आंखों के लिए कुछ आसान योग और एक्सरसाइज। 

 


आंखों के लिए बैस्ट हैं ये एक्सरसाइज 
 

1. पलके झपकाएं
कंप्यूटर पर लगातार 7-8 घंटे काम करने से आंखों की रोशनी पर इसका असर पड़ता है। इससे हम सामान्य की बजाए कम आंखें झपकते हैं, जिससे ड्रायनेस बढ़ती है और आंखों पर स्ट्रैस भी पड़ता है। काम से कुछ समय निकाल कर दिन में 3-4 बार कम से कम 3-4 सेकंड के लिए पलकें झपकाएं। इससे आंखें फ्रेश हो जाएगी।  
 

2.  गोल-गोल घुमाएं आंखें 

PunjabKesari
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह आसान और असरदार एक्सरसाइज है। आंखों को पहले 10 बार क्लॉकवाइज और 10 बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। इससे फर्क दिखाई देने लगेगा। 
 

3. आंखों को दें आराम
काम करके थक गए हैं तो कुछ देर के लिए कुर्सी पर आराम से बैठें, सिर पीछे की ओर करें और आंखें बंद कर लें। इसी पोजीशन में 3 मिनट के लिए रहें। यह एक्सरसाइज दिन में एक बार करें। 
 

4. जूम इन जूम आउट

PunjabKesari
पलथी लगाकर आराम से बैठ जाएं और अपने हाथ चेहरे के सामने फैलाएं। मुट्ठी बंद कर लें और अंगूठे को ऊपर की तरफ रखें। अंगूठे पर पूरी तरह से फोकस करें और धीरे-धीरे हाथ को चेहरे के पास लाएं। नजडर लगातार इसी पर टिकाई रखें। धीरे-धीरे इसे दूर ले जाएं। इसी तरह जूम इन जूम आउट एक्सरसाइज करें। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News