25 APRTHURSDAY2024 11:02:21 AM
Nari

किचन की दीवारों का रंग दूर करता है सारे वास्तु दोष

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 08 Nov, 2020 12:25 PM
किचन की दीवारों का रंग दूर करता है सारे वास्तु दोष

दुनिया में दो तरह की शक्तियां काम करती है, एक तो रंग और दूसरी तरंग। ये रंग और तिरंग हमारे जीवन को बहुत तरीकों से प्रभावित करते हैं। यहां तक कि हमारी भावनाएं भी इन्हीं से जुड़ी होती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्रों के अनुसार घर की दीवारों को रंग करते वक्त खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है ताकि ये रंग हमारे जीवन में खुशियों की बहारें ले आएं। तो चलिए आज बात करते हैं आखिर कौन से रंग घर की रसोई के लिए बेस्ट रहेगा...

 

लाल रंग की दीवारें

शास्त्रों के अनुसार किचन की दीवारों का रंग लाल या नारंगी होने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होने लगता है। अगर आप अपने किचन को टाइल से सजाने की सोंच रहीं हैं तो लाल रंग के टायलों को चुने। इनको दीवार पर सफेद रंग की टाइलों के साथ मिला कर लगाएं जिससे केवल लाल रंग की चमक से परेशानी न पैदा हो।

PunjabKesari

किचन के कैबिनेट

हर किचन में कैबिनेट तो होता ही है, अगर आप दीवारों को लाल रंग से पेंट नहीं करवाना चाहती तो अपनी किचन की कैबिनेट को ही लाल रंग से पेंट करवा दें। सफेद रंग की दीवारें और लाल रंग के कैबिनेट किचन को अच्छी लुक देने के साथ-साथ घर के वास्तु दोष भी दूर करेंगे। आप चाहें तो कैबिनेट का रंग हरा भी रख सकते हैं। 

लाल रंग के वॉलपेपर

आप चाहें तो पेंट की बजाए लाल रंग के वॉलपेपर भी चुन सकती हैं। वॉलपेपर पेन्‍ट के मुकाबले काफी सस्‍ता आता है और इसको आप अपनी इच्‍छा अनुसार चेंज भी कर सकती हैं।

PunjabKesari

डायनिंग टेबल 

अगर आपकी किचन में डायनिंग टेबल पड़ा हुआ है तो आप उस पर भी लाल रंग का कपड़ा बिछा सकती हैं। ऐसा करने से भी काफी हद तक घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। 

सिंक के लिए बेस्ट दिशा

रसोई भी किसी भी तरह की लीकेज घर में नेगेटिव एनर्जी लेकर आती है। जिससे घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में सिंक को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बनाने से लीकेज वगैरा की परेशानियों का सामना कम करना पड़ता है। 

किचन की खिड़कियां

किचन की खिड़कियां बनवाते वक्त खास-ध्यान रखें कि सूरज की किरणें सीधी रसोईघर में पड़नी चाहिए। ऐसा करने से घर का माहौल ताजा बना रहेगा साथ ही इससे कई तरह के वास्तु दोष दूर होंगे। 

इन सबके अलावा और भी कई वास्तु टिप्स हैं जिनके इस्तेमाल से आप घर की खोई हुई खुशहाली को वापिस ला सकती हैं। जैसे कि...

-रसोई में काले पत्थर के इस्तेमाल से बचें। हालांकि काला रंग किचन की एक युनीक लुक देता है लेकिन घर की सुख-शांति बनाए रखने के लिए ऐसा करने से बचें।
-किचन में रखे जाने वाले दालें मसालों का खास ख्याल रखें। ज्यादा पुराने मसालों का सेवन करने से भी बचें। ऐसा करने से शरीर को काफी हद तक नुकसान पहुंच सकता है।
-रसोईघर में अन्न की देवी अन्नपूर्णा का निवास होता है। किचन की साफ-सफाई में कमी होने से घर के वास्तु-दोष बिगड़ते हैं। रोज रात को झूठे बर्तनों को साफ करके ही सोएं। इससे अन्नपूर्ण देवी प्रसन्न होती है। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News