हर बार की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की जानकारी। जैसे कि अब फेस्टिवल सीजन चल रहा है ऐसे में ज्यादातर दीवाज इस हफ्ते ट्रेडीशनल लुक में नजर आई। किसी की ड्रेस एक दम यूनिक दिखी तो किसी को अपनी लुक के लिए ट्रोल होना पड़ा। चलिए डालते हैं इस हफ्ते की बेस्ट व Worse ड्रेसेज पर एक झलक..
- सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की। करिश्मा ने व्हाइट कलर के सूट के साथ पर्पल कलर का प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया। कानों में पहने हैवी ईयररिंग्स उनकी ट्रे़डीशनल लुक को पूरा कर रहे थे।
- एक्ट्रेस मौनी रॉय पिंक कलर के लहंगे में नजर आई। मौनी का यह लहंगा सिंपल होने के साथ-साथ स्टनिंग भी था। लहंगे के साथ उन्होंने मांगटीका और गले में नेकलेस वियर किया।
- अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए फेमस ऐश्वर्या राय हाल में ही पेरिस फैशन वीक में रैंपवॉक करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल प्रिंटिड ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ डार्क मेकअप किया हुआ था। ड्रेस के साथ पहने फुटवियर भी काफी अलग लग रहे थे। ऐश्वर्या का यह लुक लोगों को पसंद नहीं आया। यूजर्स ने कहा मेकअप। फुटवियर से लेकर ड्रेस तक सब कुछ बकवास है।
- फैशनिस्ता सोनम कपूर का भी देसी लुक देखने को मिला। सोनम ने ग्रीन कलर की साड़ी वियर की थी, जिसकी स्लीवर्स उन्हें डिफरेंट लुक दे रही थी।
- देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म the sky is pink की प्रमोशन में बिजी है। इस दौरान प्रियंका को डिजाइनर अनीता डोंगरे के ग्रीन आउटफिट में देखा गया, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी।
-एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी ग्रीन कलर के शरारा सूट में नजर आई। फेस्टिवल सीजन के लिए तापसी का यह आउटफिट बिल्कुल परफेक्ट है।
- चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट को प्रिंटेड फ्लोरल ड्रेस में स्पॉट किया गया। यूजर्स को एक्ट्रेस का लुक पसंद नहीं आया। किसी ने उन्हें जोकर कहा तो किसी ने कहा कि उनका यह लुक ऐश्वर्या के पेरिस फैशन शो के लुक से inspired है।
- एक्ट्रेस कृति सेनन को व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा गया, जिसके साथ उन्होंने झुमका ईयररिंग्स वियर किए थे। कृति का यह सिंपल आउटफिट भी वेडिंग फंक्शन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।