हर हफ्ते बॉलीवुड दीवाज नए फैशन ट्रेंड के साथ स्पॉट होती हैं। इस हफ्ते भी दीवाज को वेस्टर्न और ट्रेडीशनल दोनों लुक में देखा गया। किसी ने अपने लुक से लोगों को इम्प्रेस किया तो किसी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। चलिए हम आपको इस पैकेज में बताते हैं कि इस हफ्ते किसका स्टाइल रहा बेस्ट और किसका Worse?
- सबसे पहले बात करते हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की। माधुरी ने इस बार फिर अपने ट्रेडीशनल लुक से लोगों का दिल जीत लिया। माधुरी ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने गले में नेकलिस कैरी किया।
- कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पिछले हफ्ते ही अपना जन्मदिन मनाया। बर्थ डे पार्टी में वह व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखी।
कियारा के लुक की खास बात यह थी कि उन्होंने गले में पर्स पहना था। लोगों के कियारा का लुक पसंद नहीं आया।
एक यूजर ने लिखा, She is prety..but aisa lag raha hy..nighty pehn kr aa gae ho। वही अन्य ने कहा, This is too much , purse hanging in neck is big noooo....!
- बॉलीवुड की हॉट मॉम करीना कपूर खान साड़ी में दिखी। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पेस्टल साड़ी वियर की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
- आगे बात करते हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की। सोनाक्षी एयरपोर्ट पर नियॉन कलर के शॉर्ट टॉप व ब्लैक कलर की पैंट्स में दिखी।
अपनी लुक को पूरा करते हुए सोना ने ब्लैक कलर के शेड्स लगाए थे। फैंस को सोनाक्षी का लुक पसंद नहीं आया।
एक ने उन्हें Moti कहा तो अन्य यूजर ने लिखा Why she always look manly.
- एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को जिम के बाहर ऑल-ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर के स्लीपर पहने थे। मलाइका काफी हॉट लग रही थी।
- बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल में ही सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने लाइट कलर की ड्रेस पहनी थी।
ड्रेस के साथ उनका मेकअप बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। यूजर्स को भी उनका लुक पसंद नहीं आया।
किसी ने उनकी लुक को Disaster तो किसी ने कहा Her makeup looks pale and Patchy ...her outfit is way to bad ...
- एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी साड़ी में दिखी। अनुष्का ने फ्लोरल कलर की साड़ी वियर की थी, जिसके साथ उन्होंने कानों में हैवी ईयररिग्स कैरी किए। ट्रेडीशनल लुक में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थी।
- एक इवेंट में रकुल प्रीत को ब्लैक आउटफिट में देखा गया। आउटफिट के साथ रकुल ने गले में नेकलेस पहना था साथ में लाइट मेकअप किया।
तो इस हफ्ते आपको इन दीवाज में से किसका लुक पसंद आया हमें कमेट्स बॉक्स में बताना ना भूलें।