20 APRSATURDAY2024 5:13:29 AM
Nari

नवरात्रि में 9 देवीयों के हिसाब से इस्तेमाल करें रंग, परेशानियां होगी दूर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Sep, 2019 02:41 PM
नवरात्रि में 9 देवीयों के हिसाब से इस्तेमाल करें रंग, परेशानियां होगी दूर

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। जहां इन दिनों में लोग व्रत रखते हैं वहीं इन 9 दिन अलग-अलग देवियों का पूजन भी किया जाता है, जिनका संबंध 9 ग्रहों से होता है। ऐसे में देवी की पूजा-अर्चना में अलग-अलग रंग का प्रयोग कर आप अपने ग्रहों को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही इससे आपके परेशानियां भी दूर हो जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि नवरात्रि में इन 9 देवियों के हिसाब से किस रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का है, जिनका संबंध चंद्रमा से है। इस दिन सफेद रंग का अधिक पसंद होता है इसलिए इस रंग का अधिक इस्तेमाल करें। इससे आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे।

नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है, जिनका संबंध मंगल से है। इस दिन लाल रंग का अधिक उपयोग करना चाहिए क्योंकि उन्हें यह कलर काफी पसंद है। इससे सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।

नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंट

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का है, जिनका संबंध शुक्र से है। इस दिन सफेद और गुलाबी रंग का उपयोग शुभ होता है। इससे वास्तु दोष व परेशानियां कम होगी।

नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा

मां कूष्मांडा का संबंध सूर्य से है, जिन्हें नारंगी रंग का अधिक से प्रिय है। इस रंग के कपड़े पहनने से आपकी परेशानियां कम होगी और आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी।

नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता

पांचवा दिन मां स्कंदमाता का है, जिनका संबंध बुध से है। इस दिन हरे और हरे के साथ सफेद, गुलाबी रंग का कॉम्बिनेशन का यूज करें। इससे धन संबधी परेशानियां दूर होगी।

नवरात्रि का छठा दिन - मां कात्यायनी

नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी का है, जिनका संबंध गुरु से है। इस दिन पीले रंग का उपयोग शुभ होता है। इससे आपको शिक्षा और विवाह संबंधी कार्य में फायदा होगा।

नवरात्रि का सातवां दिन - मां कालरात्रि

सातवें दिन पूजी जाने वाली मां कालरात्रि का संबंध शनि से है। ऐसे में इस दिन हल्का नीला रंग का अधिक इस्तेमाल करें। इससे आपके जीवन को ठहराव मिलेगा।

नवरात्रि का आठवां दिन - मां महागौरी

नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी का है, जिनका संबंध राहू से है। इन्हें नीले और भूरे रंग अधिक पसंद है। इस रंग का यूज करने से आपको जीवन की उथल-पुथल, संघर्ष से राहत मिलेगी।

नवरात्रि का नौवां दिन - मां सिध्दिदात्री

नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन मां सिध्दिदात्री का है, जिनका संबंध केतु से है। इस दिन ग्रे या चितकबरे रंग का इस्तेमाल करें। इससे परेशानियां कम होगी और आपका आध्यत्मिक पक्ष मजबूत होगा।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News