सर्दियों में घूमने-फिरने का अपना ही मजा है। बात जब क्रिस्मस जैसे त्यौहार की हो तो रंग बिरंगे बाजार और पेड़ों पर चमकती लाइट्स देखने को मिलें तो भला कौन इसे छोड़ेगा। क्रिस्मस एक ऐसा त्यौहार है जिसकी रौनक बाजारों में 1 महीना पहले से ही दिखने लगती है। अगर आप भी इस खास मौके पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए क्रिस्मस के मौके घूमने-फिरने के लिए भारत की बेस्ट 5 जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं। आइए नजर डालते हैं उन खास जगहों पर...
गोवा
अगर आप क्रिसमस घर पर नहीं बल्कि कहीं बाहर मनाना चाहते हो तो गोवा आपके लिए बेस्ट होगा। यहां चर्च के मिडनाइट मास का आप हिस्सा बन सकते हैं। जिससे आप बेहद अच्छा महसूस करेंगे। यहां के पब, बार, कॉकटेस और बीच पार्टी भी काफी फेमस है।
पुडुचेरी
क्रिसमस के लिए पुड्डुचेरी जाना भी बेस्ट ऑप्शन होगा। बड़े शानदार तरीके से क्रिसमस मनाएं जाने के कारण यहां भारी मात्रा में लोग आते हैं। क्रिसमस के दिनों में यहां का अलग ही नजारा देखने को मिलता हैं।
मैक्लॉडगंज
पहाड़ों और सुंदर वादियों का लुफ्त उठाने वाले लोगों के लिए मैक्लॉडगंज क्रिसमस मनाने के लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां पर आप प्राकृतिक नजारों का अच्छे से आनंद मना पाएंगे।
शिलॉग
अगर आप कुदरत से प्यार करने वाले हो और खूबसूरती से भरपूर प्राकृतिक चीजों का मजा उठाना चाहते हो तो शिलॉग आपको बेहद पसंद आएंगा। यहां के हरे-भरे बागों, झरनों और पहाड़ों के बीच क्रिसमस मनाना आपको हमेशा के लिए याद रहेगा।
केरल
केरल भी क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए बहुत सुंदर जगह है। यहां की सड़कें और गलियां दुल्हन की तरह होने के कारण देखने में बहुत सुंदर लगती हैं। यहां बहुत दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां एक ऐतिहासिक चर्च हैं जहां लोग जरूर जाना पसंद करते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP